हेरा फेरी 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'बात करके हल निकालें...', 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के छोड़ने पर जॉनी लीवर ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता परेश रावल इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को छोड़ दिया है। ऐसे में उनके इस फिल्म को छोड़ने पर जॉनी लीवर ने रिएक्ट किया है। मीडिया से बातचीत में कहा कि बात करके हल निकालें।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: ‘हेरा फेरी 3’ इन दिनों चर्चाओं में है, लेकिन इस बार वजह फिल्म का ट्रेलर या रिलीज डेट नहीं, बल्कि परेश रावल का फिल्म छोड़ना है। फिल्म के पहले दो पार्ट्स में 'बाबूराव गणपतराव आप्टे' के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले परेश रावल ने इस तीसरे पार्ट से अलग होने की पुष्टि कर दी है, जिससे फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी हैरान हैं।

कॉमेडी के दिग्गज कलाकार जॉनी लीवर, जो पहले 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं, ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि परेश रावल को फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए क्योंकि उनके बिना फिल्म का वही मजा नहीं रहेगा।

जॉनी लीवर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "मुझे लगता है कि परेशजी को फिल्म कर लेनी चाहिए। टीम के साथ बैठकर बात करें, मैटर को सुलझाएं क्योंकि फैंस उन्हें बहुत मिस करेंगे। वैसे उनके बिना फिल्म में वो बात नहीं रहेगी। तो बात करके सुलझा लेना ही सही रहेगा।"

परेश रावल ने 18 मई को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म को क्रिएटिव डिफरेंसेज़ की वजह से छोड़ा है। उनके इस फैसले के बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से उन्हें 25 करोड़ रुपये के हर्जाने का नोटिस भेजा गया है।

ये भी पढ़ें-

गौरतलब है कि ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने साथ में प्रोमो भी शूट किया था। ऐसे में परेश रावल का बाहर होना फिल्म की टीम और दर्शकों के लिए बड़ा झटका है।

हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार से जब परेश रावल के बाहर होने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि "यह कोई छोटी बात नहीं है। मामला सीरियस है और कोर्ट देखेगी। मुझे नहीं लगता कि इस मंच से इस बारे में बात करना ठीक होगा।"

अब देखना होगा कि परेश रावल वाकई 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं बनते या फिर बातचीत के बाद कोई समाधान निकलता है। लेकिन इतना तय है कि फैंस बाबूराव को मिस जरूर करने वाले हैं।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत