जॉन सीना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'मेरा असली जुनून मेरी पत्नी है...', जॉन सीना ने वाइफ को लेकर कही ये बात

जॉन सीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हेड ऑफ स्टेट को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि न रेसलिंग और न फिल्में, मेरी लाइफ में तो मेरी पत्नी असली जुनून है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: WWE सुपरस्टार से हॉलीवुड एक्टर बने जॉन सीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सीना ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया।

दरअसल, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि रेसलिंग और एक्टिंग कभी भी उनका असली जुनून नहीं रहा, बल्कि उनकी जिंदगी की असली प्राथमिकता और जुनून उनकी पत्नी शे शरियात्जादेह हैं।

जॉन सीना ने वाइफ को लेकर कही ये बात

इंटरव्यू में बातचीत में जॉन सीना ने कहा कि “मेरा सबसे बड़ा पैशन मेरी पत्नी है। वो मेरी जिंदगी में सबसे ऊपर हैं। उसके बाद मेरी सेहत आती है, ताकि मैं अपनी पत्नी के लिए एक अच्छा और जिम्मेदार पति बन सकूं।” सीना ने बताया कि वह साल 2024 के दिसंबर में रेसलिंग से रिटायर होने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही वह रिंग छोड़ दें, लेकिन WWE से उनका नाता कभी नहीं टूटेगा।

सीना ने कहा, “यह WWE में मेरा आखिरी साल है। मैं आधिकारिक रूप से इस साल के अंत तक रेसलिंग को अलविदा कह दूंगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं WWE से दूर हो जाऊंगा। मैं हमेशा किसी न किसी रूप में इस संस्था से जुड़ा रहूंगा, क्योंकि यह मेरे करियर की बुनियाद है।”

एक्टर ने हॉलीवुड में अपने सफर को किया याद

हॉलीवुड में अपने सफर को याद करते हुए जॉन सीना ने अपने शुरुआती संघर्षों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत एक छोटे से, लगभग अदृश्य से रोल से की थी। “आज मैंने अपनी पहली एक्टिंग क्लिप देखी, जहां मैं बस पीछे खड़ा था। लेकिन उस छोटे से रोल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और यही मेरा पहला कदम था इस इंडस्ट्री में।”

सीना ने कहा, “जब मैंने वो क्लिप देखी, तो महसूस हुआ कि मैंने कितनी लंबी यात्रा तय की है। मैं हमेशा उन लोगों का सम्मान करता हूं, जिन्होंने मुझे मौके दिए और मुझ पर भरोसा किया। मेरा मकसद यही है कि मैं उनके भरोसे पर खरा उतरूं।”

इस दिन रिलीज होगी एक्टर की फिल्म

जॉन सीना की फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं