मनोरंजन

जया बच्चन के मां के निधन की झूठी खबर से मचा हड़कंप, जीवित और स्वस्थ्य हैं इंदिरा भादुड़ी

अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां 'इंदिरा भादुड़ी' के निधन की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली, लेकिन कुछ ही देर में खबर झूठी होने की बात भी सामने आ गई। केयरटेकर ने बताया वो जीवित हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी को रीड की हड्डी में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था और इसी बीच उनके निधन की खबर सामने आई, लेकिन उनके केयरटेकर ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए बताया कि इंदिरा भादुड़ी पूरी तरह से स्वस्थ है और कुछ समय पहले ही उन्होंने लंच में खिचड़ी खाई है। उनके निधन की खबर पूरी तरह से झूठी है।

जया बच्चन के मां के निधन की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई थी। खबर में यह दावा किया जा रहा था कि 94 साल की उम्र में जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी का निधन हो गया है और वह भोपाल के अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर उनके निधन की है खबर सामने आई, कुछ ही देर में उनके केयरटेकर ने इस खबर का खंडन किया है और बताया है कि इंदिरा भादुड़ी न सिर्फ जीवित हैं बल्कि वह स्वास्थ्य भी हैं।

इंदिरा भादुड़ी के पति यानी जया बच्चन के पिता तरुण भादुड़ी पेशे से जर्नलिस्ट और लेखक थे। वह अखबार में लेख लिखने का काम किया करते थे। साल 1996 में तरुण भादुड़ी का निधन हो गया था। पति के देहांत के बाद से इंदिरा भादुड़ी भोपाल के अपने घर में अकेले वक्त बिता रही हैं। इंदिरा भादुड़ी अपनी बेटी जया बच्चन से मिलने अक्सर मुंबई आया करती हैं। पिछले साल ही उन्हें भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब भी उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी।

निधन की अफवाह कोई नई बात नहीं

मीडिया में सेलिब्रिटीज के निधन की अफवाह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई सितारों के निधन की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैली, बाद में पता चला कि उनका निधन नहीं हुआ है। हाल ही में पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई थी। अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के निधन की खबर सोशल मीडिया पर कई बार फैल चुकी है।

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?