दिलीप कुमार ने की थी भविष्यवाणी जगदीप बनेंगे बड़ा स्टार 
मनोरंजन

Jagdeep: इस एक्टर की एक्टिंग के मुरीद थे दिलीप कुमार, शोले में निभाया था अहम किरदार

Jaaved Jaaferi On Jagdeep : बॉलीवुड में लोग दिलीप कुमार की एक्टिंग के मुरीद थे, लेकिन दिलीप कुमार जगदीप की एक्टिंग से खासा प्रभावित हुए थे। जावेद जाफरी ने पिता के बारे में दिलचस्प किस्सा सुनाया है।

अनिल सिंह

Jaaved Jaaferi On Jagdeep: शोले फिल्म में सूरमा भोपाली का किरदार निभाने वाले जगदीप को भला कौन नहीं जानता, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि दिलीप कुमार भी उनकी एक्टिंग के मुरीद थे। दिलीप कुमार जगदीप को अपनी गाड़ी में उनके घर छोड़ने जाया करते थे। इतना ही नहीं जगदीप को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी छड़ी इनाम के तौर पर दी थी। जगदीप के बेटे जावेद जाफरी ने अपने पिता से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों को साझा किया है। आइए जानते हैं जगदीप से जुड़ी वो बातें जो मीडिया में अब तक सामने नहीं आई है।

जगदीप के बेटे जावेद जाफरी ने पत्रकार पैट्सी एन को दिए गए इंटरव्यू में पिता को याद करते हुए उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। जावेद जाफरी ने बताया कि उनके पिता जब बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थे, तो उन्होंने फुटपाथ नाम की फिल्म में दिलीप कुमार के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म में सीन कुछ इस प्रकार का था कि जगदीप को रोना था लेकिन उन्होंने आंखों में बिना ग्लिसरीन लगाए ही रोने वाले उस सीन को पूरा किया। उन्होंने सीन को इतना अच्छी तरह से निभाया कि दिलीप कुमार भी उनकी एक्टिंग के मुरीद हो गए और उन्होंने जगदीप को 100 रुपया इनाम दिया था।

जावेद जाफरी ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। दिलीप कुमार जगदीप को छोड़ने कई बार उनके घर जाया करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में भी जावेद जाफरी ने बात की और बताया कि हम पंछी एक डाल के फिल्म के सभी कलाकारों को नेहरू जी ने अपने घर बुलाया था और सभी बाल कलाकारों को गिफ्ट दिया लेकिन जब मेरे पिता की बारी आई तो उनका गिफ्ट खत्म हो गया था, तो उन्होंने मेरे पिता को अपनी पसंदीदा छड़ी इनाम के तौर पर दी थी। जावेद जाफरी ने यह भी बताया कि दिलीप कुमार ने जगदीप को लेकर भविष्यवाणी की थी कि आगे चलकर यह बहुत बड़ा स्टार बनेगा।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद