राम चरण और एआर रहमान (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह

Ram Charan Film Peddi: एआर रहमान और रामचरण ‘पेड्डी’ के गाने लॉन्च के लिए भोपाल रवाना हुए। दोनों की साथ में शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

सोनाली झा

Ram Charan Film Peddi Release Date: सुपरस्टार राम चरण और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है और अब इसके गाने को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच एआर रहमान ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। तस्वीर में रहमान और राम चरण साथ में भोपाल रवाना होते दिखाई दिए।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में एआर रहमान और राम चरण एक चार्टर्ड फ्लाइट के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रहे हैं। वे फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में भोपाल के लिए रवाना हो रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एआर रहमान ने एक छोटा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'पेड्डी के साथ भोपाल जा रहा हूं।' इसके साथ उन्होंने फिल्म और गाने के लॉन्च से जुड़े टैगिंग भी की।

पेड्डी का ट्रेलर

बता दें कि फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। ट्रेलर में राम चरण का किरदार कई खेलों में माहिर होता है। वह कभी क्रिकेट खेलते नजर आते हैं, तो कभी कुश्ती लड़ते और तो कभी दौड़ लगाते दिखाई देते हैं। फिल्म में उनका किरदार अपनी मेहनत और ताकत के दम पर हर चुनौती को पार करता है। गांव के लोग उन्हें अपना हीरो मानते हैं।

पेड्डी कब होगी रिलीज

हालांकि फिल्म की कहानी सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है। ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि जैसे-जैसे पेड्डी की लोकप्रियता बढ़ती है, वैसे-वैसे उसके दुश्मन भी बढ़ने लगते हैं। खासकर एक घमंडी जमींदार उसकी सफलता से जलने लगता है। इसके बाद कहानी में जबरदस्त टकराव देखने को मिलता है। फिल्म में कई बड़े एक्शन सीन्स भी शामिल हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'पेड्डी' फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट