Highlights
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने 17वें दिन करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
'जेलर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 790 करोड़ रुपये पार हो गया।
'उड़ता तीर' ने दूसरे शनिवार को करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
आयुष्मान-सारा की फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 37.75 करोड़ रुपये पहुंचा।
Jailer 2 and Udta Teer Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों 2 अलग-अलग फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। जहां सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन फिल्म ‘जेलर 2’ तीसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है, वहीं आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने दूसरे शनिवार को कलेक्शन के मामले में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है।
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज के 17वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने तीसरे शनिवार को करीब 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। पिछले दिन के मुकाबले कलेक्शन में लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन अब 450 करोड़ रुपये के पास पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 790 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन और अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक ने फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।
वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
पिछले दिन की तुलना में इसकी कमाई में 40 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कमाई बढ़कर लगभग 37.75 करोड़ रुपये हो गई है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ जहां 800 करोड़ रुपये के ग्लोबल आंकड़े की ओर बढ़ रही है, वहीं ‘उड़ता तीर’ की नजरें घरेलू लेवल पर 50 करोड़ रुपये के क्लब पर हैं। आने वाले रविवार और वीकेंड के बाकी दिनों में दोनों फिल्मों के कलेक्शन किस तरह आगे बढ़ती है, यह देखना दिलचस्प होगा।