रजनीकांत  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जेलर 2 की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 6 दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार

Jailer 2 Box Office Collection Day 6: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए महज 6 दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

यति सिंह

Highlights

  • जेलर 2 का कथित वर्ल्डवाइड कलेक्शन छह दिनों में 541 करोड़ रुपये।

  • छठे दिन करीब 45 करोड़ रुपये की कमाई का दावा।

  • भारतीय नेट कलेक्शन लगभग 287 करोड़ रुपये बताया गया।

  • फिल्म की नजर अब 600 करोड़ रुपये के वैश्विक आंकड़े पर है।

Jailer 2 Worldwide Collection Day 6: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों साउथ फिल्मों का दबदबा लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में लेजेंड्री एक्टर रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई पुरानी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए बॉक्स ऑफिस में दर्शकों का तांता लगा हुआ है। 6 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपनी ऐसी मजबूत पकड़ बना ली है।

दशहरा के मौके कमाई में भारी उछाल

जेलर 2 के लिए दशहरा का मौका किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म के शोज़ में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्म ने रिलीज के 6 दिन यानी मंगलवार को करीब 45 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। जो पिछले दिन की तुलना में काफी ज्यादा है। इस जबर्दस्त उछाल ने यह साबित कर दिया है कि आज भी बड़े पर्दे पर रजनीकांत के नाम का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

अलग-अलग भाषाओं में शानदार प्रदर्शन कर रही फिल्म

एक्टर रजनीकांत की जेलर 2 केवल अपनी मूल भाषा तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है। तमिलनाडु से लेकर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर भारत के थियेटर्स में भी इसके शोज़ हाउसफुल चल रहे हैं।

छठे दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो तमिल डबिंग के साथ-साथ तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ वर्जन में भी दर्शकों ने बढ़-चढ़कर अपनी दिलचस्पी दिखाई है। इसी मिले-जुले और दमदार प्रदर्शन की बदौलत फिल्म का भारतीय बाजार में नेट कलेक्शन लगभग 287 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 337 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

सिनेमाघरों में छाई दर्शकों की भारी भीड़

मंगलवार को देश भर में फिल्म जेलर 2 के 15 हजार से ज्यादा शोज़ चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत से ऊपर दर्ज की गई। सुबह से लेकर रात तक के सभी शोज़ में दर्शकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। लाखों की संख्या में लोगों ने सिनेमाघरों का रुख किया और इस एक्शन थ्रिलर का आनंद उठाया। परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का जलवा है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखें तो फिल्म ने 6 दिनों के अंदर ही 541 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। 600 करोड़ रुपये के क्लब की ओर तेजी से बढ़ती यह फिल्म साल की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में अपनी जगह पक्की करती नजर आ रही है।

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा