जयदीप अहलावत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जयदीप अहलावत का सपना हुआ पूरा, मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा अलीशान घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

जयदीप अहलावत ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है, हाल ही में मुंबई के पॉश इलाके अंधेरी वेस्ट में दो शानदार अपार्टमेंट खरीदे हैं। जिसकी कीमत जानकर फैंस के होश उड़ गए हैं, तो आइए जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जयदीप अहलावत अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। उन्होंने लंबे संघर्ष के बाद अपनी जबरदस्त एक्टिंग से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। हालांकि, अब वह प्रोफेशनल सफलता के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

दरअसल, हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले जयदीप ने मुंबई को अब अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। हाल ही में उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके अंधेरी वेस्ट में दो शानदार अपार्टमेंट खरीदकर सबको चौंका दिया।

जयदीप अहलावत ने खरीदे दो लग्जरी अपार्टमेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयदीप ने पूर्णा अपार्टमेंट नामक रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। पहला अपार्टमेंट उन्होंने मई 2025 में खरीदा था, और दूसरा अपार्टमेंट उसी बिल्डिंग में जून 2025 में रजिस्टर किया गया। खास बात यह है कि दोनों अपार्टमेंट्स अलग-अलग फ्लोर पर स्थित हैं, लेकिन उनका एरिया और कीमत लगभग एक समान है।

स्क्वायर यार्ड्स की डॉक्युमेंट डिटेल्स के अनुसार, जयदीप और उनकी पत्नी ज्योति अहलावत के नाम पर रजिस्टर्ड इन अपार्टमेंट्स का कारपेट एरिया 1,950 स्क्वायर फीट है और कुल क्षेत्रफल 217.47 वर्ग मीटर बताया गया है। इन लग्जरी अपार्टमेंट्स के साथ उन्हें चार कार पार्किंग स्पेस भी मिली है। रजिस्ट्री के दौरान जयदीप ने 60 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दिया है।

पूर्णा अपार्टमेंट सोसाइटी मुंबई के मुख्य इलाके अंधेरी वेस्ट में स्थित है, जो अपनी बेहतरीन कनेक्टिविटी और लग्जरी रहन-सहन के लिए जानी जाती है। यहां से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, लिंक रोड, एसवी रोड और वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो लाइन की सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध है। इस वजह से ये इलाका फिल्मी सितारों और हाई-प्रोफाइल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

एक्टर का फिल्मी करियर

इन सबके बीच अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें, तो जयदीप अहलावत को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की हीस्ट थ्रिलर 'ज्वेल थीफ' में सैफ अली खान, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता जैसे कलाकार एक साथ नजर आए हैं। इस फिल्म में निगेटिव रिव्यू के बावजूद नेटफ्लिक्स पर कई देशों में चार्ट में नंबर वन पर रही है। एक्टर के पास 'पाताल लोक सीजन 2' और श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' समेत कई प्रोजेक्ट्स है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए