इश्कां दे लेखे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

ईशा मालवीय की डेब्यू फिल्म ‘इश्कां दे लेखे’ का ट्रेलर रिलीज, गुरनाम भुल्लर संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Isha Malviya Movie: ईशा मालवीय की पहली पंजाबी फिल्म ‘इश्कां दे लेखे’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। गुरनाम भुल्लर संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है।

स्नेहा मौर्या

Ishqan De Lekhe Trailer Out: भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और ‘बिग बॉस 17’ फेम ईशा मालवीय अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी डेब्यू पंजाबी फिल्म ‘इश्कां दे लेखे’ का ऑफिशियल ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। रोमांटिक जॉनर की यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

तीन बड़े प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेलर लॉन्च

फिल्म का ट्रेलर स्पीड रिकॉर्ड्स, पैनोरमा स्टूडियो और डायमंडस्टार वर्ल्डवाइड के यूट्यूब चैनलों पर कोलैबोरेशन के तहत रिलीज किया गया है। इन तीनों प्लेटफॉर्म्स के कुल मिलाकर लगभग 50 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज होते ही हजारों व्यूज और लाइक्स मिल गए। डिस्क्रिप्शन में इसे 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित पंजाबी प्रेम कहानी बताया गया है, जो दर्शकों को एक बार फिर प्यार के रंग में रंगने के लिए तैयार है।

गुरनाम भुल्लर संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

फिल्म में ईशा मालवीय के साथ पंजाबी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता गुरनाम भुल्लर लीड रोल में नजर आएंगे। 2 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत यूनिवर्सिटी बेल से होती है, जिसके बाद गुरनाम की दमदार एंट्री और एक रोमांटिक डायलॉग सुनाई देता है।

ईशा मालवीय फिल्म में ‘जसनीत’ का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री बेहद फ्रेश और इमोशनल दिखाई गई है। लव, हेट, जुनून और पागलपन से भरे कई सीन दर्शकों को बांधे रखते हैं। खासकर वह डायलॉग “जब मोहब्बत हद से गुजर जाए तो पागलपन बन जाती है”सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

पंजाबी रोमांस को मिलेगी नई पहचान

फिल्म का निर्देशन मनवीर बरार ने किया है, जबकि कहानी जस्सी लोहका ने लिखी है। गुरनाम भुल्लर इससे पहले ‘लेख’ और ‘सुर्खी भिंडी’ जैसी सफल फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ऐसे में ‘इश्कां दे लेखे’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।फिल्म में राणा रणबीर, मिंटू कप्पा, बलविंदर बुलेट, गुरलीन चोपड़ा और गुरप्रीत रंधावा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ट्रेलर को रिलीज के कुछ ही घंटों में शानदार रिस्पॉन्स मिल चुका है। फैंस खासतौर पर ईशा मालवीय के बड़े पर्दे पर डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 6 मार्च को रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है।

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित