IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुका है। मंच पर बॉलीवुड के किंग खान यानी दिग्गज एक्टर शाहरुख खान मौजूद हैं। समारोह की शुरुआत शाहरुख के भाषआईपीएल 2025 ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल ने मेरे ढोलना से अपने प्रस्तुति की शानदार शुरुआत की। श्रेया घोषाल की आवाज का जादू ईडेन गार्डेंस पर चल रहा है और उन्होंने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया है।ण से हो रही है। इसके बाद श्रेया घोषाल ने मंच पर अपनी सुरीली आवाज से धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। आइए जानते हैं कि श्रेया घोषाल ने किन-किन गानों पर प्रस्तुति पेश है।
श्रेया घोषाल ने मेरे ढोलना से अपने प्रस्तुति की शानदार शुरुआत की। श्रेया घोषाल की आवाज का जादू ईडेन गार्डेंस पर चल रहा है और उन्होंने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया है। श्रेया घोषाल ने केकेआर और आरसीबी की टीम मेंबर को जीत के लिए खास संदेश दी है। उन्होंने दोनों टीमों को फतह होने का संदेश दी हैं। उन्होंने कर हर मैदान फतह गाने पर फैंस का दिल जीत लिया है।
श्रेया घोषाल ने पुष्पा-2 के गानों से कोलकाता वासियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। ईडेन गार्डेंस उद्घाटन समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्रेया घोषाल ने करीब 15 मिनट से अधिक समय तक प्रस्तुति दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रेया ने मां तुझे सलाम और वंदे मातरम के साथ अपनी प्रस्तुति का अंत किया।
श्रेया इस दौरान ईडेन गार्डेंस पर फैंस का दिल जीतने में सफल रहीं। अब मंच पर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी आ गई हैं। आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में दिशा पाटनी प्रस्तुति दे रही हैं। उन्होंने अपने डांस मूव्स से दर्शकों का मन मोह लिया है। दिशा पाटनी की प्रस्तुति समाप्त हो गई है और अब मंच पर पंजाबी गायक करण औजला आ गए हैं।