भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल देखने के लिए दुबई में लगा बॉलीवुड का जमावड़ा 
मनोरंजन

IND vs NZ Final: दुबई में लगा बॉलीवुड का जमावड़ा, टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे सितारे

IND vs NZ Final Match In Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। भारत को सपोर्ट करने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे दुबई में नजर आ रहे हैं।

अनिल सिंह

Bollywood Stars At Dubai To See IND vs NZ Final: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तो वहीं विराट कोहली के परिवार से लोग दुबई पहुंच चुके हैं। खबर के मुताबिक अनुष्का शर्मा, रितिका सजदेह दुबई पहुंच चुकी हैं। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या की कथित गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया भी दुबई में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच में भारत को सपोर्ट करते हुए नजर आएंगी। खबर के मुताबिक केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी भी दुबई पहुंचने वाले हैं। बच्चन परिवार भी दुबई में होने वाले फाइनल मैच में नजर आ सकते हैं। इससे पहले बॉलीवुड के अन्य कलाकार भी स्टेडियम में नजर आ चुके हैं। पिछले मैचों से उर्वशी रौतेला और अवनीत कौर के वीडियो खूब वायरल हुए थे।

भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक विजय रथ पर सवार है। भारत की टीम ने एक भी मैच नहीं हारा है। भारत के सभी बल्लेबाज फॉर्म में नजर आ रहे हैं, ऐसे में फाइनल मैच में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड टीम ने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी। उसके बाद उसके बल्लेबाजों के भी हौसले बुलंद हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि 9 मार्च को दुबई के स्टेडियम में हाई वोल्टेज मैच देखने को मिलेगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में होने वाली चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल का मुकाबला बस शुरू होने को है। फाइनल मैच रविवार 9 मार्च को दोपहर 2:30 पर शुरू होगा। खबर के मुताबिक दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ रहेगा। फाइनल मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा से लोगों ने काफी उम्मीद लगा रखी है। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के साथ हुए पिछले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। वहीं केएल राहुल से भी लोगों को काफी उम्मीद है। बॉलर वरुण चक्रवर्ती की बोलिंग देखने के लिए भी दर्शक उत्साहित हैं। ऐसे में यह एक जबरदस्त मैच साबित होगा यह कहा जा सकता है। बॉलीवुड की तरफ से भारत को सपोर्ट करने के लिए कई कलाकार दुबई पहुंच चुके हैं।

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल