इम्तियाज अली और दीपिका पादुकोण (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Imtiaz Ali ने Deepika Padukone पर दिए गुड गर्ल इमेज वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मैं कोई रिस्क लेना नहीं चाहता

Imtiaz Ali Reaction Deepika Padukone: इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण पर दिए बयान के बाद सफाई दी। इम्तियाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कहा कि वह दीपिका का बेहद सम्मान करते हैं।

सोनाली झा

Imtiaz Ali On Deepika Padukone: फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की ‘गुड गर्ल इमेज’ को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। अब इस पूरे मामले पर इम्तियाज अली ने सफाई देते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया है।

दरअसल, इम्तियाज अली ने एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण के व्यक्तित्व और उनकी ऑनस्क्रीन इमेज को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि दीपिका की पब्लिक इमेज और उनकी असली पर्सनैलिटी में काफी फर्क है। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल नोट

विवाद बढ़ने के बाद इम्तियाज अली ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने दीपिका को अपना करीबी दोस्त बताते हुए लिखा कि वह हमेशा उनके लिए एक ‘सेफ ऑप्शन’ रही हैं, जिनके साथ वह मजाक कर सकते हैं। इम्तियाज ने लिखा कि मेरी प्यारी और डियर दीपिका पादुकोण, आप मेरी दोस्त हो। मुझे हमेशा लगा कि आप मेरे मजाकिया कमेंट्स को कभी गलत नहीं समझेंगी, क्योंकि आप जानती हैं कि मैं आपकी कितनी इज्जत करता हूं और आपको कितना पसंद करता हूं।

इम्तियाज अली ने कही ये बड़ी बात

इम्तियाज अली ने आगे लिखा कि उन्हें बताया गया कि शायद दीपिका इस बयान से आहत हो सकती हैं, इसलिए वह सफाई देना जरूरी समझते हैं। इम्तियाज ने कहा कि मैं इस जन्म में आपका बुरा सोच भी नहीं सकता। मुझे नहीं लगा था कि कभी आपके लिए ऐसा डिस्क्लेमर लिखना पड़ेगा, लेकिन समय ऐसा आ गया है कि मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।

दो फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम

इम्तियाज ने यह भी कहा था कि दर्शक अब दीपिका के उस अलग अंदाज को देख चुके हैं और यही वजह है कि उनके लिए अब नए तरह के किरदार निभाने के मौके खुल गए हैं। दीपिका पादुकोण और इम्तियाज अली पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने साल 2009 में फिल्म लव आज कल और 2015 में तमाशा में साथ काम किया था। दोनों फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और दीपिका की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच