57वें IFFI अवॉर्ड सरेमनी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

57वें IFFI में ऋषभ शेट्टी और विशाल चतुर्वेदी का जलवा, कंतारा और हनुमान अंश ने दिलाए अवॉर्ड

57th IFFI 2026 Winners List: गोवा में संपन्न 57वें IFFI अवॉर्ड सरेमनी में विनर्स की घोषणा हुई। ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर और विशाल चतुर्वेदी को हनुमान अंश के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर चुना गया।

यति सिंह

Highlights

  • 57वें IFFI में कंतारा चैप्टर 1 के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर मेल का सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड मिला।

  • हनुमान अंश के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

  • AQUI को बेस्ट फिल्म का गोल्डन पीकॉक सम्मान मिला।

  • द गोल्डन एज को बेस्ट डेब्यू फीचर और द रिवर ट्रेन को स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला।

Rishab Shetty Best Actor: गोवा में 9 दिनों तक चले 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के क्लोजिंग सरेमनी में शनिवार को विनर्स की लिस्ट जारी कर दी गई। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर नतीजों ने सिने प्रेमियों का ध्यान खींचा है।

इस आयोजन में ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा चैप्टर 1 को सिल्वर पीकॉक बेस्ट एक्टर मेल सम्मान के साथ स्पेशल मेंशन मिला, जबकि हनुमान अंश के लिए डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया।

क्लोजिंग सेरेमनी में किन बड़े अवॉर्ड का ऐलान

  • 20 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित IFFI के क्लोजिंग सेरेमनी में कई बड़े पुरस्कारों के विनर्स के नाम घोषित किए गए।

  • बेस्ट फिल्म- टियागो गुएडेस की फिल्म AQUI (प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड )

  • बेस्ट डायरेक्टर- विज़िटेशन के लिए वोल्कर श्लॉन्डॉर्फ (सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड )

  • बेस्ट डेब्यू फीचर- बेरेंजर थौइन की फिल्म द गोल्डन एज (सिल्वर पीकॉक )

  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड - द रिवर ट्रेन

  • बेस्ट एक्टर फीमेल- द मेल्टडाउन के लिए माया ओ'रूर्के (सिल्वर पीकॉक)

  • बेस्ट वेब सीरीज ओटीटी अवॉर्ड- रॉबी ग्रेवाल की मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी

नए चेहरों के लिए क्यों खास रही IFFI अवॉर्ड सरेमनी

इस साल के IFFI अवॉर्ड सरेमनी ने नई शुरुआत करने वाले फिल्मकारों और कलाकारों को आगे आने का बड़ा मौका दिया। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर धीरज सिंह ने इसे डेब्यू का फेस्टिवल करार दिया।

धीरज सिंह ने बताया कि युवा रचनाकारों, छात्रों और नए कलाकारों ने जिस उत्साह से हिस्सा लिया, वह आयोजन की एक बड़ी खूबी रही। रेड कार्पेट पर उन्होंने कहा कि नए लोगों को अपना टेलेंट दिखाने का ऐसा मंच मिलना सिनेमा के भविष्य के लिए पॉजीटिव संकेत है।

'हनुमान अंश' के डायरेक्टर को मिला अवॉर्ड

फिल्म मेकर विशाल चतुर्वेदी को उनकी पहली फीचर फिल्म 'हनुमान अंश' के लिए 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2026 में 'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' (भारतीय फीचर फिल्म) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार शनिवार को गोवा में आयोजित फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी में दिया गया। इसके साथ एक ट्रॉफी और 5 लाख रुपये की नकद इनामी राशि भी प्रदान की गई।

कांतारा चैप्टर को मिला अवॉर्ड

फिल्म 'कांतारा चौप्टर 1' में बेहतरीन एक्टिंग करने के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर मेल का सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड मिला। वहीं अंतर्राष्ट्रीय जूरी ने 'कांतारा: अ लीजेंड - चैप्टर 1' को उसकी तकनीकी उपलब्धि, दमदार म्यूजिक और अनोखी कहानी कहने की शैली के लिए 'विशेष उल्लेख' (स्पेशल मेंशन) दिया।

PM Modi Man Ki Baat Live: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- कनाडा में प्रवासी भारतीय कर रहे लोगों की मदद

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

राजस्थान में जिंदा युवक मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट जारी; जन-आधार से नाम काटा