मनोरंजन

'पूजा मेरी जान' को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, दिनेश विजान की फिल्म में हुमा कुरैशी-मृणाल ठाकुर की हुईं धांसू एंट्री

उज्वला धारपवार

मुंबई: निर्माता दिनेश विजान (Dinesh Vijan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बदलापुर' (Badlapur) की अपार सफलता के बाद अब निर्माता दिनेश विजान 'पूजा मेरी जान' (Pooja Meri Jaan) लेकर आ रहे है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, विक्रम सिंह चौहान और विजय राज जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे। खास बात यह भी है कि 'बदलापुर' के बाद निर्माता दिनेश विजान ने  'पूजा मेरी जान' के लिए हुमा कुरैशी को साइन किया है। मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। पूजा मेरी जान नवजोत गुलाटी द्वारा निर्देशित और विपाशा अरविंद द्वारा सह-निर्देशित है। फिल्म को कनिष्क और नवजोत गुलाटी ने लिखा है।

'पूजा मेरी जान' फिल्म का ऐलान करते हुए मेकर्स ने टीजर जारी किया है। 'पूजा मेरी जान' फिल्म का ऐलान के बाद हुमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'यह मेरे लिए एक कामकाजी जन्मदिन है और मुझे यह पसंद है। ईमानदारी से, मैंने इस पूरे साल काम किया है और मैं इसके लिए वास्तव में आभारी हूं। व्यस्त और खुश रहने के लिए तत्पर हूं।' 

बता दें, इस महीने की शुरुआत में, हुमा ने 'महारानी' सीज़न 2 के टीज़र के साथ बड़ा प्रभाव डाला था, जिसमें वह अभिनेता सोहम शाह और अमित सियाल के साथ दिखाई दिए थे। 

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?