ऋतिक रोशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Hrithik Roshan Role: 'मुझे हमेशा अच्छे इंसान वाले रोल ही क्यों मिलते हैं', ऋतिक रोशन ने बयां किया दिल का दर्द

Hrithik Roshan Upcoming Project: ऋतिक रोशन ने खुलासा किया कि वह 'लक बाय चांस' के जफ्फर जैसे ग्रे शेड वाले किरदार निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अक्सर अच्छे इंसान वाले रोल ही ऑफर होते हैं।

सोनाली झा

Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने अभिनय करियर और किरदारों को लेकर दिल की बात कही। उनकी पोस्ट ने न सिर्फ फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों का भी ध्यान खींच लिया।

ऋतिक रोशन ने अपने पोस्ट में बताया कि उनसे हाल ही में पूछा गया था कि वह किस तरह का किरदार निभाना चाहते हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने फिल्म लक बाय चांस के जफ्फर किरदार का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि मुझे खुद हैरानी हुई कि मेरा जवाब क्या था। अगर मुझे 'लक बाय चांस' के जफ्फर जैसा कोई रोल मिले तो मैं तुरंत करने के लिए तैयार हूं। लेकिन निर्देशक मुझे हमेशा अच्छे इंसान वाले किरदारों में ही देखते हैं। थोड़ा दुख होता है।

जोया अख्तर ने दिया खास जवाब

ऋतिक की पोस्ट पर फिल्म निर्देशक जोया अख्तर ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि चलो, वो कॉफी पीने चलते हैं। उनके इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों किसी नए प्रोजेक्ट पर चर्चा तो नहीं कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य सितारों ने भी की प्रतिक्रिया

यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने ऋतिक के अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा कि जफ्फर का किरदार उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक था और उन्हें अपने दिल की सुननी चाहिए। वहीं अभिनेता संजय कपूर ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर जफ्फर जैसा किरदार फिर बनता है तो इस बार वह खुद ऋतिक को निर्देशित करना चाहेंगे।

आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही अपनी लोकप्रिय सुपरहीरो फ्रेंचाइजी कृष 4 में नजर आएंगे। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन चरण में है। इसके अलावा वह एक नए डिजिटल प्रोजेक्ट 'मेस' से भी जुड़े हुए हैं, जिसे उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें ऋतिक का एक बिल्कुल अलग और नया अंदाज देखने को मिल सकता है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर