हाउसफुल 5 की कहानी का पुरानी फिल्मों से मेल खाना क्या है महज संयोग 
मनोरंजन

हाउसफुल 5 ओरिजिनल है या रीमेक? पुरानी फिल्म से कहानी का मेल खाना क्या है महज संयोग

हाउसफुल 5 फिल्म को रिलीज होने को महज कुछ घंटे ही बचे हैं, लेकिन खबर आ रही है कि इसकी कहानी पुरानी दो फिल्मों से मेल खाती है, आइए जानते हैं यह सिर्फ एक संयोग है या फिर हाउसफुल 5 फिल्म किसी पुरानी फिल्म का रीमेक है।

अनिल सिंह

हाउसफुल 5 फिल्म रिलीज होने में महज कुछ घंटे का वक्त बचा है, लेकिन यह फिल्म रिलीज होने के पहले से ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के दो क्लाइमेक्स ने दर्शकों की उत्सुकता फिल्म को लेकर बढ़ा दी है। तो वहीं एडवांस बुकिंग ने फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज भी साफ नजर आ रहा है। खबर के मुताबिक यह फिल्म 20 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे कैसा प्रदर्शन करेगी इसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन फिल्म को लेकर अब चर्चा यह भी हो रही है कि इसकी कहानी ओरिजिनल है या फिर यह फिल्म किसी फिल्म का रीमेक है? क्योंकि पुरानी फिल्मों से इसकी कहानी मेल कहती नजर आई है।

6 जून को हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख के साथ नाना पाटेकर, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म है और इसे अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है। इसका बजट 375 करोड़ के आसपास है। फिल्म का ट्रेलर देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे 1989 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म लाल अमेरिकाइल और 1969 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म वारिस का रीमेक बताया है।

वारिस और लाला अमेरिकाइल से मिलती है हाउसफुल 5 की कहानी

मलयालम फिल्म लाल अमेरिकाइल और हिंदी फिल्म वारिस दोनों ही फिल्मों में कहानी कुछ ऐसी थी कि एक संपत्ति के तीन अलग-अलग वारिस होते हैं, तीनों का नाम एक ही होता है।  कुछ ऐसा ही हाउसफुल 5 के ट्रेलर में भी देखने को मिला था। पापा रंजीत की प्रॉपर्टी के तीन जॉली वारिस हैं। तीनों जॉली की भूमिका में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं।

हाउसफुल 5 रीमेक नहीं है क्योंकि कहानी का एक हिस्सा मेल खाना कोई नई बात नहीं

कहानी पुरानी फिल्मों से मेल खा रही है, लेकिन यह एक संयोग ही हो सकता है, क्योंकि पुरानी फिल्मों की कहानियों से नई फिल्मों की कहानी का मेल खाना कोई नई बात नहीं है। ऐसा पहले भी हो चुका है। इसलिए इसे उन पुरानी फिल्मों का रीमेक कहा जाना उचित नहीं होगा। खबर के मुताबिक हाउसफुल 5 फिल्म सिर्फ कॉमेडी फिल्म नहीं है, इसमें मर्डर मिस्ट्री भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म ओरिजिनल है या रीमेक इसका पूरी तरह से खुलासा फिल्म के रिलीज होने के बाद ही होगा।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट