हनीमून से हत्या ट्रू क्राइम डॉक्यूसीरीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

5 बीवियों की खौफनाक कहानी, किसी ने किए पति के टुकड़े, तो किसी ने हनीमून पर रची हत्या, IMDb रेटिंग ने उड़ाए होश

True-Crime Docuseries: ओटीटी पर स्ट्रीम हुई ट्रू क्राइम डॉक्यूसीरीज ‘हनीमून से हत्या’ उन खौफनाक सच्ची कहानियों को दिखाती है, जहां प्यार शादी के बाद मौत में बदल गया। तो चलिए कहां है उपलब्ध...

स्नेहा मौर्या

Honeymoon Se Hatya On OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों सच्ची घटनाओं पर आधारित ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्रीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब सिर्फ फिक्शनल कहानियों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि वे हकीकत से जुड़ी उन कहानियों को देखना चाहते हैं जो समाज का डरावना सच सामने लाती हैं। ऐसे कंटेंट में रिश्तों की उलझन, लालच, धोखा और हिंसा की परतें खुलती हैं, जो न सिर्फ चौंकाती हैं बल्कि मानसिक रूप से झकझोर भी देती हैं। इन सच्ची कहानियों के जरिए यह समझ आता है कि हालात इंसान को किस हद तक बदल सकते हैं।

ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्रीज की सबसे बड़ी ताकत उनकी सच्चाई और गहरी रिसर्च होती है। दर्शक इनमें सिर्फ अपराध नहीं देखते, बल्कि यह भी समझ पाते हैं कि अपराध के पीछे की वजह क्या थी, हालात कैसे बने और उस वक्त कौन-कौन सी संभावनाएं मौजूद थीं। पुलिस जांच, सबूत, गवाहों के बयान और अपराधियों की मानसिकता ये सभी पहलू इन सीरीज को और ज्यादा असरदार बनाते हैं। यही वजह है कि ओटीटी पर रियल क्राइम कंटेंट की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

5 कातिल पत्नियों की कहानी कर देंगी हैरान

इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए 9 जनवरी को Zee5 पर स्ट्रीम हुई ट्रू क्राइम डॉक्यूसीरीज ‘हनीमून से हत्या’ दर्शकों का ध्यान खींच रही है। यह 5 एपिसोड की डॉक्यूसीरीज पूरी तरह सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसका निर्देशन अजितेश शर्मा और शचिंद्रा वत्स ने किया है। इसे डॉक्यू-ड्रामा फॉर्मेट में पेश किया गया है, जिसमें इंटरव्यू, री-एनैक्टमेंट और आर्काइवल फुटेज का इस्तेमाल किया गया है। इस सीरीज में दिखाई गई सभी कहानियां पिछले दो सालों में सामने आई हैं, जो दर्शकों को अंदर तक डरा देने की क्षमता रखती हैं।

‘हनीमून से हत्या’ में उन पांच पत्नियों की कहानियां दिखाई गई हैं, जिन्होंने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इनमें मेघालय का सोनम राजा रघुवंशी केस, मेरठ का ब्लू ड्रम मामला, भिवानी का इंफ्लुएंसर केस, नालासोपारा टाइल केस और दिल्ली इलेक्ट्रिक शॉक केस शामिल हैं। हर एपिसोड शादी, भरोसे और रिश्तों के टूटने की एक खौफनाक कहानी बयां करता है। सीरीज सनसनी फैलाने के बजाय घटनाओं को समझाने पर ज्यादा जोर देती है, जिससे इसका असर और गहरा हो जाता है।

IMDb पर मिली इतनी रेटिंग

पिछले कुछ सालों में ट्रू क्राइम कंटेंट इसलिए भी लोकप्रिय हुआ है क्योंकि लोग खुद को ज्यादा जागरूक और सतर्क महसूस करना चाहते हैं। ‘हनीमून से हत्या’ में परिवार वालों और जांच अधिकारियों के बयान शामिल हैं, जिससे ये कहानियां सिर्फ खबर नहीं बल्कि इंसानी त्रासदी बनकर सामने आती हैं। हालांकि कुछ जगहों पर ड्रामेटाइजेशन ज्यादा लगता है, लेकिन सीरीज का इरादा साफ नजर आता है।

पहले सीजन में कुल 5 एपिसोड हैं, जिनका रनटाइम करीब 3 घंटे है। हर एपिसोड 30 से 50 मिनट का है। क्रिटिक्स से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और IMDb पर इसे 9.7 की रेटिंग भी हासिल हुई है। अगर आप ट्रू क्राइम कंटेंट पसंद करते हैं, तो Zee5 पर मौजूद यह सीरीज जरूर देखी जा सकती है।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन