हिना खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

हिना खान का क्वीन मोड़ ऑन, ग्लैमरस तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई धूम, फैंस बोले- ये हैं असली शेर खान

Hina Khan Bodycon Dress: हिना खान ने सोशल मीडिया पर 'क्वीन मोड़ ऑन' कैप्शन के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। चॉकलेट ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस में उनका स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

सोनाली झा

Hina Khan Latest Photos: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। फैशन और ग्लैमर के मामले में हमेशा ट्रेंड सेट करने वाली हिना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंट लुक और स्टाइलिश अवतार हर किसी का ध्यान खींच रहा है। तस्वीरों के साथ हिना ने कैप्शन लिखा कि क्वीन मोड़ ऑन, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया।

शेयर की गई तस्वीरों में हिना खान चॉकलेट ब्राउन रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में उनकी फिटनेस और स्टाइल दोनों शानदार लग रहे हैं। उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं, जबकि ब्राउन आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना मेकअप बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा है। हिना का यह ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैशन सेंस और आत्मविश्वास की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

हिना खान की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। कोई उन्हें क्वीन बता रहा है तो कोई शेर खान कहकर उनकी तारीफ कर रहा है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने उनकी खूबसूरती, फिटनेस और स्टाइल की जमकर सराहना की। कई यूजर्स ने लिखा कि हिना हर बार अपने नए लुक से सबको इंप्रेस कर देती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और हजारों लोग उन्हें लाइक और शेयर कर रहे हैं।

हाल ही में चैट शो में भी बटोरी थीं सुर्खियां

वर्क फ्रंट की बात करें तो हिना खान हाल ही में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ एक चैट शो में नजर आई थीं। इस शो के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी थी। खास तौर पर शिल्पा शिंदे को लेकर दिए गए उनके बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हिना खान लंबे समय से टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए हैं। अभिनय के साथ-साथ वह अपने फैशन स्टेटमेंट और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए भी लगातार चर्चा में रहती हैं।

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं

भारत में BRICS संसदीय मंच की बैठक, 13 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन; AI से समावेशी विकास तक पर होगी चर्चा

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा जैसी… 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बताई दिल की बात

OBC क्रीमी लेयर विवाद क्या है? जिससे 958 UPSC पास अफसरों की ट्रेनिंग LBSNAA में अटकी

कोई फर्क नहीं पड़ता... अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया, बोले- खत्म हो चुकी है JDU