हिमेश रेशमिया और परेश रावल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

हिमेश रेशमिया ने लाइव कॉन्सर्ट में परेश रावल की तारीफ, 'हेरा फेरी' से अलग होने पर भी किया रिएक्ट

हाल ही में सिंगर हिमेश रेशमिया ने परेश रावल का नाम लेते हुए एक भावुक पल शेयर किया। साथ ही मुंबई में अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने 'हेरा फेरी' में परेश रावल की एक्टिंग की तारीफ भी की है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल हाल ही में चर्चित फ्रेंचाइजी फिल्म 'हेरा फेरी 3' से खुद को अलग करने के फैसले को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस घोषणा से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि फैंस के बीच भी हैरानी और निराशा देखने को मिल रही है। खासकर उनके आइकॉनिक किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे को पसंद करने वालों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है।

दरअसल, हाल ही में मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपने मुंबई लाइव कॉन्सर्ट के दौरान इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने परेश रावल की जमकर तारीफ की और 'हेरा फेरी' फिल्म में उनके योगदान को बेमिसाल बताया। हिमेश ने कहा, "हेरा फेरी 1 और 2 में परेश रावल की परफॉर्मेंस लाजवाब थी, उन्होंने बाबूराव के किरदार को अमर बना दिया।" इसके साथ ही हिमेश ने फिल्म का लोकप्रिय गाना 'जुम्मे रात' गाकर बाबूराव के किरदार को ट्रिब्यूट भी दिया। इस इवेंट में कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद थीं और सभी ने परेश रावल के प्रति अपना सम्मान जताया।

परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' से अलग होने के पीछे बताई थी वजह

परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' से हटने की वजह को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन एक्टर ने खुद साफ किया कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके और डायरेक्टर या टीम के बीच किसी तरह का क्रिएटिव डिफरेंस नहीं था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी और उन्होंने 11 लाख रुपये की एडवांस फीस भी ली थी। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। इसके चलते खबरें आईं कि अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ 25 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म के स्टारकास्ट

फिल्म 'हेरा फेरी' की बात करें तो यह हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक रही है। राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव (परेश रावल) की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया है। खासकर बाबूराव का किरदार, जो आज भी मीम्स और सोशल मीडिया ट्रेंड्स में छाया रहता है, उसे परेश रावल ने जिस अंदाज में निभाया, वह मिसाल बन गया।

अब जब 'हेरा फेरी 3' बन रही है और बाबूराव जैसा अहम किरदार फिल्म से गायब होगा, तो देखना होगा कि मेकर्स इसे कैसे मैनेज करते हैं और फैंस इस बदलाव को किस तरह स्वीकारते हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट