अल्लू अर्जुन 
मनोरंजन

अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से मिली राहत, भगदड़ मामले में दी अंतरिम जमानत

हैदराबाद: अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट ने राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है। भगदड़ मामले में नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। लेकिन अब अभिनेता को राहत मिल गई है।

स्नेहा मौर्या

हैदराबाद: अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट ने राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है। भगदड़ मामले में नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद तेलंगाना हाई कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनावाई हुई। जहां से अल्लू अर्जुन को राहत मिल गई है। लेकिन उन्हें बेल सिर्फ 4 दिनों के लिए ही मिली है।

इस वजह से गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन  दरअसल, ये पूरा मामला 4 दिसंबर का है। जब हैदराबाद के थिएटर में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस थिएटर में फिल्म की प्रीमियर के दौरान 35 वर्षीय रेवती अपने पति और अपने बच्चे के साथ गई थी। लेकिन वहां अल्लू अर्जुन की एक झलक देखने के लिए काफी भीड़ थी। इसके बाद वहां सुपरस्टर को देखकर फैंस के बीच भगदड़ मच गई। जिसमें भगदड़ की वजह से रेवती का निधन हो गया और उनका बच्चा भी काफी जख्मी हो गया है। हालांकि, अस्पातल में उसके बच्चे इलाज चल रहा है।

आपको बता दें, हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के साथ थिएटर मैनेजर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया कर लिया था। इसके बाद अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और महिला की मौत के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने का अनुरोध किया था।

अल्लू अर्जुन को कोर्ट से मिली राहत 

लेकिन आज सुबह पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था और 14 दिन के लिए चिक्कड़पल्ली जेल भेज दिया था। लेकिन तेलंगाना हाई कोर्ट में उनकी  सुनावाई के बाद उन्हें राहत मिल गई है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट