Hema Malini Back to work (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

गम को पीछे छोड़ काम पर वापसी, धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार मुस्कुराती दिखीं हेमा मालिनी

Hema Malini: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी गम को पीछे छोड़ काम पर लौट आईं। मथुरा में संसद खेल महोत्सव में वे मुस्कुराती दिखीं। उन्होंने पीएम मोदी की पहल की सराहना की।

अनिल सिंह

Hema Malini Back to work: हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका पूरा परिवार और फैंस दोनों ही इस अपूरणीय क्षति से उबर नहीं पाए हैं। अभिनेत्री-राजनेता हेमा मालिनी के लिए यह समय निश्चित रूप से दुख और कठिनाइयों से भरा रहा है।

हालांकि, अब धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने अपने काम पर वापसी कर ली है, और सार्वजनिक रूप से पहली बार उनके चेहरे पर मुस्कान देखी गई है।

मथुरा में संसद खेल महोत्सव का हिस्सा बनीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे मथुरा में आयोजित हुए संसद खेल महोत्सव का हिस्सा बनी हैं।

कार्य पर फोकस: वीडियो में हेमा अपने गम को पीछे छोड़ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती और अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सांसद के चेहरे पर लंबे समय बाद खुशी देखी गई।

पोस्ट में लिखा: उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कल मथुरा में मैराथन संसद खेल महोत्सव का उद्घाटन हुआ। राज्य के कोने-कोने से विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। विशेष रूप से उल्लेखनीय है शूटिंग, कुश्ती और इसी तरह की अन्य बहु-विधाओं में कई लड़कियां न केवल भागीदारी कर रही हैं बल्कि शानदार प्रदर्शन भी कर रही हैं!"

पीएम मोदी की पहल की सराहना: उन्होंने आगे पीएम मोदी की पहल को श्रेय देते हुए लिखा कि "योग्यता को महत्व दिया जा रहा है और अब हम देखते हैं कि जीवन के हर क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। मथुरा का यह उदाहरण साबित करता है कि अब सभी को समान अवसर मिल रहे हैं।"

यूजर्स ने सराहा समर्पण

यूजर्स भी हेमा मालिनी को वापस मुस्कुराता देखकर बहुत खुश हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं:

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "आप हमेशा चट्टान की तरह मजबूत, कोमल हृदय और पवित्र आत्मा वाली एक अच्छी इंसान हैं। हेमा जी, आपका हृदय कितना पवित्र और शुद्ध है, ऐसे ही हंसती-मुस्कुराती रहिए, भगवान आपको हिम्मत दे।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपकी शक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है, हेमा जी। अपने गम को भुलाकर कर्म ही सच्ची सेवा है।"

प्रार्थना सभा पर तोड़ी थी चुप्पी

बता दें कि हाल ही में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की दो अलग-अलग प्रार्थना सभा रखने के सवाल पर चुप्पी तोड़ी थी। मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह दोनों परिवारों का आपसी मामला है। दरअसल, एक प्रेयर मीट हेमा मालिनी ने आयोजित की थी, जबकि दूसरी सनी देओल के घर रखी गई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच मतभेद होने के सवाल उठे थे।

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप