आमिर खान और गौरी स्प्रैट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

हैप्पी पटेल की स्क्रीनिंग में हाथों में हाथ डाले पहुंचे आमिर खान-गौरी स्प्रैट, पैपराजी को दिए जमकर पोज

Aamir Khan Gauri Spratt: हैप्पी पटेल की स्पेशल स्क्रीनिंग में आमिर खान गौरी स्प्रैट का हाथ थामे पहुंचे। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सोनाली झा

Happy Patel Screening: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। किरण राव से तलाक के बाद आमिर खान अब गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं और दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। बुधवार रात आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी अपकमिंग फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का हाथ थामे पहुंचे। दोनों की एंट्री ने पैपराजी और फैंस का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया।

स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान और गौरी स्प्रैट काफी कंफर्टेबल और खुश नजर आए। पैपराजी के सामने दोनों ने खुलकर पोज दिए और कैमरे की ओर मुस्कुराते रहे। गौरी स्प्रैट इस मौके पर ब्लैक कलर की एलिगेंट आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने लाइट मेकअप और सटल स्टाइलिंग के साथ अपना लुक कंप्लीट किया, जिसमें वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही थीं। वहीं आमिर खान कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अवतार में नजर आए और उनके चेहरे पर अलग ही चमक और मुस्कान देखने को मिली।

आमिर और गौरी की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर आमिर और गौरी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि तलाक के बाद आमिर को इस तरह खुश देखकर अच्छा लग रहा है, वहीं कुछ फैंस ने गौरी को परफेक्ट पार्टनर बताया। इस खास मौके पर आमिर खान का पूरा परिवार भी मौजूद रहा। स्क्रीनिंग में उनकी मां, बहनें और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए, जिससे यह इवेंट और भी खास बन गया। आमिर खान अपने परिवार के साथ-साथ गौरी स्प्रैट के साथ भी काफी समय बिताते नजर आए।

आमिर खान की पर्सनल लाइफ

गौरतलब है कि आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पहले काफी प्राइवेट रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह गौरी के साथ खुलकर पब्लिक अपीयरेंस दे रहे हैं। इंटरव्यूज में भी आमिर कई बार गौरी का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ कर चुके हैं। वहीं ‘हैप्पी पटेल’ को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की अहम परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। कुल मिलाकर, ‘हैप्पी पटेल’ की स्क्रीनिंग सिर्फ फिल्म ही नहीं, बल्कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की मौजूदगी की वजह से भी चर्चा का केंद्र बन गई।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!