फिल्म 'हनुमान अंश' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Hanuman Ansh Trailer: बाबा नीब करौरी के चमत्कारों से सजा 'हनुमान अंश' का ट्रेलर, फैंस हुए भावुक

Neem Karoli Baba Movie: चमत्कारी संत बाबा नीब करौरी के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का ऑफिशियली ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को उनके आध्यात्मिक सफर से रूबरू कराएगा।

यति सिंह

Hanuman Ansh Movie Trailer Out: फिल्म 'हनुमान अंश' का ऑफिशियली ट्रेलर आखिरकार दर्शकों के सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाई गलियारों तक हलचल बढ़ा दी है। दिव्य चमत्कारों और अगाध श्रद्धा के प्रतीक बन चुके बाबा नीब करौरी की अनसुनी जीवन यात्रा को अब दर्शक बेहद करीब से बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म आने वाली 31 जुलाई को देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस ट्रेलर ने आते ही लोगों के बीच गहरी उत्सुकता पैदा कर दी है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को साल 1930 के उस दौर में ले जाया जाएगा जब बाबा के चमत्कारों की शुरुआत हो रही थी। ट्रेलर की शुरुआत ही बेहद दिलचस्प मोड़ से होती है जहाँ उस प्रसिद्ध रेलगाड़ी वाली घटना को दर्शाया गया है। जब ब्रिटिश काल में बाबा को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया था, तब तमाम कोशिशों के बावजूद वह ट्रेन अपनी जगह से एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सकी थी।

साधारण जीवन से महान सन्यासी बनने तक का सफर

फिल्म 'हनुमान अंश' महज बाबा के चमत्कारों की कहानी नहीं है बल्कि यह उनके शुरुआती पारिवारिक जीवन अध्याय को भी खोलती है। कहानी में यह बेहद संजीदगी से दिखाया गया है कि कैसे एक आम इंसान सांसारिक बंधनों को छोड़कर भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ता है।

उनके सन्यासी बनने की यह यात्रा बेहद प्रेरणादायक और भावनात्मक है जो हर आम पाठक के दिल को छू लेती है। डायरेक्टर ने बाबा की निजी जिंदगी के उन पहलुओं को भी समेटा है जिनसे आम जनता अब तक पूरी तरह अनजान थी।

https://www.youtube.com/watch?v=YpGhCA2X3gU

शोभिना सत्या का मुख्य किरदार और कलाकारों की जुगलबंदी

बड़े पर्दे पर बाबा नीब करौरी के इस बेहद गंभीर और आध्यात्मिक किरदार को एक्टर शोभिना सत्या जीवंत कर रहे हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और सादगी दर्शकों को सीधे बाबा के दौर से जोड़ती है।

फिल्म 'हनुमान अंश' में मुख्य अभिनेता के अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और विहान एस हेगड़े जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। सभी कलाकारों की एक्टिंग की एक झलक इस छोटे से ट्रेलर में साफ देखी जा सकती है।

स्टीव जॉब्स और जुकरबर्ग की आस्था का केंद्र

बाबा नीब करौरी की महिमा केवल भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रही बल्कि 7 समंदर पार भी उनकी आस्था के झंडे गड़े हैं। एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स से लेकर फेसबुक के मुखिया मार्क जुकरबर्ग तक ने बाबा के आश्रम में आकर अपने जीवन की नई राह खोजी थी।

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स भी उनके विचारों से गहराई से प्रभावित रहीं। विदेशी शिष्यों जैसे रिचर्ड अल्पर्ट और जेफ्री कागल का नाम बदलकर रामदास और कृष्णदास होना इसी असीम श्रद्धा की गवाही देता है, जिसे फिल्म में बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है।

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण