हनुमान अंश और प्रेमानंद महाराज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

हनुमान अंश का खुला बड़ा राज, रिलीज से पहले प्रेमानंद महाराज के शरण में पहुंचे थे मेकर्स, मिली थी खास सलाह

Hanuman Ansh Collection: ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और 26 दिनों में 63 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी।

सोनाली झा

Premanand Maharaj Advice Hanuman Ansh: धर्मगुरु नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म ने रिलीज के 26 दिनों में 63 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि शुरुआत में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली फिल्म ने बाद के दिनों में अचानक रफ्तार पकड़ ली। अब फिल्म को लेकर एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करती नजर आ रही हैं।

'हनुमान अंश' की रिलीज से पहले अनुप्रिया नागर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने उनसे आध्यात्मिक व्यक्तियों के जीवन पर फिल्म बनाने को लेकर सवाल किया। अनुप्रिया ने पूछा कि क्या धार्मिक और आध्यात्मिक रास्ते पर चलते हुए फिल्म बनाई जा सकती है। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि महान संतों और आध्यात्मिक व्यक्तियों के जीवन को पर्दे पर दिखाना आसान नहीं है। ऐसी कहानी में दुनियादारी या मनोरंजन के लिए अनावश्यक चीजें शामिल नहीं होनी चाहिए।

भक्ति और ज्ञान की भावना जरूरी

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक व्यक्तियों के जीवन को पर्दे पर दिखाने और समझने के लिए मन में वैराग्य, भक्ति और ज्ञान की भावना होना जरूरी है। उन्होंने नीम करोली बाबा को भगवत प्राप्त महापुरुष बताते हुए कहा कि उनके जीवन का बाहरी तौर पर अनुकरण करना आसान नहीं है। उन्होंने मेकर्स को यह भी समझाया कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं दिखाया जाना चाहिए जो महापुरुष के वास्तविक जीवन से अलग हो।

किरदार निभाने वाले कलाकार को लेकर भी दी सलाह

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अगर किसी महापुरुष के जीवन पर फिल्म बनाई जा रही है तो कलाकार को उस चरित्र को समझने के लिए साधना और सात्विक जीवन की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने पवित्र और सात्विक भोजन तथा संतों की संगति जैसे पहलुओं पर भी जोर दिया। 'हनुमान अंश' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने मंगलवार को 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि यश की 'टॉक्सिक' ने 8.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जानेंगे हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा