फिल्म 'हनुमान अंश'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

खत्म नहीं हुई नीम करोली बाबा की कहानी, विशाल चतुर्वेदी ने बताया अगले पार्ट में क्या होगा

Hanuman Ansh Sequel: फिल्म 'हनुमान अंश' की बंपर सफलता के बाद डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने इसके सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है। दूसरे पार्ट में नीम करोली बाबा के जीवन के नए अध्याय दिखेंगे।

यति सिंह

Vishal Chaturvedi Hanuman Ansh Movie: बेहद सीमित बजट में बनी और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस जो करिश्मा कर दिखाया है, उसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करके यह फिल्म ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। इस शानदार सफलता के बीच फिल्म के लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने वादा पूरा करते हुए फिल्म के दूसरे भाग यानी सीक्वल पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू करने की ऐलान कर दिया है।

आगरा में निर्देशक ने खोला राज

हाल ही में आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक खास पल देखने को मिला। 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और नीम करोली बाबा का मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर शोभिनव सत्य दर्शकों का आभार जताने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए विशाल चतुर्वेदी ने बताया की कि फिल्म के सीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म के लास्ट में भी दर्शकों को यह संकेत दिया गया था कि बाबा नीम करोली की जीवन यात्रा अभी अधूरी है और आगे का सफर अगले भाग में दिखाया जाएगा।

फिरोजाबाद से लेकर आगरा और मथुरा का नया सफर

डायरेक्टर ने दूसरे पार्ट की कहानी का खाका शेयर करते हुए बताया कि 'हनुमान अंश 2' में नीम करोली बाबा के जीवन के उन अनदेखे पन्नों को खोला जाएगा जो पहले भाग में शामिल नहीं हो सके थे। कहानी की शुरुआत उनकी जन्मभूमि फिरोजाबाद से होगी। इसके बाद आगरा, मथुरा और आसपास के उन पवित्र जगहों के प्रसंग दिखाए जाएंगे, जहां बाबा ने अपना समय बिताया था और अपनी आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ाया था। बाबा का परिवार भी लंबे समय तक आगरा में ही रहा था, इसलिए इस क्षेत्र से जुड़े कई भावुक किस्से दर्शकों को देखने को मिलेंगे।

3 भागों की श्रृंखला के तहत रची गई पूरी कहानी

'हनुमान अंश' की यह यात्रा अचानक लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि यह फिल्म मेकर्स की एक सोच-समझकर बनाई गई योजना का हिस्सा है। जब इस साल 20 फरवरी को फिल्म का पहला ऐलान हुआ था, तब इसे एक ट्रायलॉजी यानी 3 भागों की आध्यात्मिक श्रृंखला के रूप में पेश किया गया था। यह पूरी फिल्म सीरीज विशाल चतुर्वेदी द्वारा ही लिखित पुस्तक 'डिवाइन डिटूर' पर आधारित है। ऐसे में जब पहले पार्ट को देश भर में इतना अभूतपूर्व प्यार और सराहना मिली है, तो इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का रास्ता और भी आसान और मजबूत हो गया है।

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?