गोलमाल 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Golmaal 5 में अजय देवगन के रोमांस पर लगा ब्रेक! अक्षय कुमार की एंट्री से बदली फिल्म की पूरी कहानी

Golmaal 5 New Update: अजय देवगन की गोलमाल 5 में इस बार रोमांस का तड़का नहीं दिखेगा। अक्षय कुमार की एंट्री से कहानी में बड़ा बदलाव हुआ है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

स्नेहा मौर्या

Golmaal 5 Entry Akshay Kumar: बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल गोलमाल फ्रेंचाइजी अपनी पांचवीं किस्त को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली गोलमाल 5 से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, इस बार फिल्म में लीड एक्टर अजय देवगन के लिए कोई रोमांटिक ट्रैक नहीं रखा गया है।

गोलमाल 5 की बदली कहानी

अब तक ‘गोलमाल’ की सभी फिल्मों में कॉमेडी और एक्शन के साथ रोमांस भी अहम हिस्सा रहा है। खासतौर पर अजय देवगन और करीना कपूर की जोड़ी को गोलमाल रिटर्न्स और गोलमाल 3 में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन इस बार कहानी का फोकस पूरी तरह कॉमेडी और एक्शन पर रखने की योजना बनाई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अभिनेत्री प्रियामणि की मौजूदगी जरूर बताई जा रही है, लेकिन उनका किसी भी अभिनेता के साथ रोमांटिक ट्रैक नहीं होगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक उनकी कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इससे पहले यह भी चर्चा थी कि इस बार करीना कपूर की वापसी हो सकती है, लेकिन इस पर भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

अक्षय कुमार की एंट्री से फैंस काफी एक्साइटेड

इस बीच फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। पिछले महीने रोहित शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म से अक्षय कुमार का नया लुक सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। इस लुक में अक्षय कुमार काले रंग के कुर्ते और लुंगी में नजर आए थे, साथ ही उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था। उनका यह स्टाइलिश और अलग अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं, जो ‘गोलमाल’ की कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ सकता है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और माना जा रहा है कि अक्षय की एंट्री के बाद कहानी में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

इसी साल रिलीज होगी फिल्म

बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी इस फिल्म को साल 2026 में ही रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। अब फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि बिना रोमांस के ‘गोलमाल 5’ दर्शकों को कितना हंसा पाती है और क्या यह पिछली फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना पाएगी।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है