मनोरंजन

गदर फेम उत्कर्ष शर्मा के वनवास का नया गाना 'गीली माचिस' हुआ रिलीज, सिमरत कौर ने जीता दिल

गदर फेम उत्कर्ष शर्मा की अपकमिंग फिल्म वनवास का नया गाना 'गीली माचिस' रिलीज हो गया है। यह गाना एक डांस नंबर है, जिसमें उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

अनिल सिंह

मुंबई: वनवास एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जो रामायण की कहानी को एक नए और मॉडर्न अंदाज में पेश करता है। फिल्म में बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को वनवास भेजने की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाई गई है, जो आज के दौर से जुड़ती है। फैन्स इस नई सोच के साथ बनाई गई कहानी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका मजेदार गाना गीली माचिस रिलीज किया है। जिसमें उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।  दोनों की जोड़ी लाजवाब है और फैंस इस पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।

ऐसे में मेकर्स ने इस पैपी सॉन्ग को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ये वक्त है झूमने का! #GeeliMaachis , ऑउट नाउ!”

ये मस्ती और जोश से भरा गाना फिल्म की इमोशनल कहानी में एक ताज़गी भरा ट्विस्ट लाता है। पूरा गाना आज रिलीज हो रहा है, जिससे पहले से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। इस फिल्म से अनिल शर्मा को बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म मेकर अनिल शर्मा ने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा के फिल्मी करियर को एक नए मुकाम पर पहुंचने की कोशिश की है। अब देखना यह होगा कि वह अपनी कोशिश में कितने कामयाब होते हैं।

यहां देखें वनवास का पूरा सॉन्ग 'गीली माचिस' 

ज़ी स्टूडियोज़ के साथ वनवास को डायरेक्ट कर रहे अनिल शर्मा पहले भी गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब ये टीम अपनी तीसरी फिल्म वनवास के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर रही है। अनिल शर्मा के लिखे, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किए गए वनवास को 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा। ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज की जाने वाली इस फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल में नज़र आएंगे।

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने