बॉलीवुड सेलेब्स गणेश चतुर्थी 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ganesh Chaturthi 2025: अनंत अंबानी से लेकर सेलेब्स तक बप्पा के स्वागत में हुए मग्न, वीडियोज आए सामने

Ganesh Chaturthi 2025: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। हर साल की तरह एंटीलिया में बप्पा का वेलकम हो चुका है। साथ ही कई सेलेब्स ने अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना कर ली है।

स्नेहा मौर्या

Celebs Welcome Bappa In Home: देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में गणपति बप्पा का स्वागत कर रहा है। इस शुभ मौके पर आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन और बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तक बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए।

जैसा कि हर साल होता है, इस बार भी अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी का उत्सव बेहद भव्य तरीके से मनाया। एंटीलिया को पहले ही सजावट से रोशन कर दिया गया था। अनंत अंबानी और राधिका अंबानी गणपति बप्पा को ‘एंटीलिया चा राजा’ के रूप में घर लेकर आए। दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बप्पा का स्वागत किया और पूरे परिवार के साथ आशीर्वाद लिया।

अंकिता लोखंडे के घर पहुंचे गणपति

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी इस मौके पर बेहद उत्साहित दिखीं। वह अपनी मां के साथ गणपति बप्पा को घर लाने पहुंचीं। अंकिता ने आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और folded hands से बप्पा से आशीर्वाद लिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी इस बार बप्पा को घर ले आए। खास बात यह रही कि बप्पा को लाने के लिए उनका बेटा भी उनके साथ मौजूद था। भारती और हर्ष ने पूरे परिवार संग गणपति का स्वागत कर खुशियां बांटी।

बप्पा को घर ले जाते दिखे सोनू सूद

इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी धूमधाम से अपने घर बप्पा को ले जाते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

टीवी के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने अपने बच्चों के साथ बप्पा को घर लाया। इस दौरान देबीना ने नारियल फोड़कर शुभ शुरुआत की और पूरे परिवार ने मिलकर बप्पा का स्वागत किया।

अर्जुन बिजलानी भी बप्पा की भक्ति में डूबे आए नजर

गणेश चतुर्थी के इस पर्व पर कई अन्य टीवी सितारे भी नजर आए। अर्जुन बिजलानी ने अपने घर पर गणपति स्थापना की। वहीं, युविका चौधरी लाल सूट और माथे पर तिलक लगाए बप्पा की मूर्ति के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। आरती सिंह को भी कार में बप्पा की प्रतिमा के साथ रवाना होते देखा गया।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!