वैष्णो देवी मंदिर के करीब शराब पीना ओरी को पड़ा महंगा, कटरा पुलिस ने दर्ज की FIR  
मनोरंजन

FIR Registered Against Orry: माता वैष्णो देवी मंदिर के करीब शराब पी रहे थे ओरी! महंगा पड़ा जश्न, दर्ज हुई एफआईआर

FIR Registered Against Orry In Katra: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ओरी माता वैष्णो देवी के मंदिर के करीब शराब पीने की वजह से मुश्किल में पड़ गए हैं। उनके और 7 अन्य लोगों के खिलाफ कटरा में एफआईआर दर्ज की गई है।

अनिल सिंह

FIR Registered Against Orry In Katra: जम्मू कश्मीर में मौजूद माता वैष्णो देवी के मंदिर के करीब शराब पीने की वजह से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ओरी मुश्किल में फंस गए हैं। ओरी और उनके 7 दोस्तों के खिलाफ जम्मू कश्मीर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। शराब के सेवन के आरोप पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जानकारी के मुताबिक जिन आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है उनमें से एक रूसी नागरिक भी है, जो ओरी और उनके दोस्तों के साथ कटरा आई थी।

जम्मू कश्मीर में ओरी, दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षित भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिया अर्जामास्कीना के खिलाफ कटरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप इन सभी पर लगा हुआ है।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक कटरा के तथाकथित इलाके में शराब और मांसाहार पर सख्त प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद यह होटल परिसर में शराब पीते और मांसाहार सेवन करते हुए ओरी और उनके दोस्त नजर आए हैं और इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है, इन्होंने पवित्र स्थलों की पवित्रता को भंग करने का काम किया है। पुलिस ने बताया है कि होटल की तरफ से उनके खिलाफ सबूत भी दिए गए हैं। इस मामले को लेकर जम्मू कश्मीर के राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। जम्मू कश्मीर में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इस तरह की हरकत करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा