सनम तेरी कसम री-रिलीज 
मनोरंजन

सनम तेरी कसम री-रिलीज: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, करेगी इतने का कारोबार

सनम तेरी कसम 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 2 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर सकती है। ओपनिंग डे कलेक्शन के लिए फिल्म के करीब 20 हजार तक की टिकटें बिक चुकी हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहली रिलीज पर फिल्म ने भले ही कोई काश कलेक्शन नहीं किया था, लेकिन अब फिल्म के एडवांस बुकिंग को देखकर लग रहा है कि फिल्म इस बार सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जो ओरिजिनल रिलीज में फ्लॉप साबित हुई थीं और री-रिलीज में खूब नोट छापे।

सनम तेरी कसम की री-रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग खोल दी गई थी। 7 फरवरी को सिनेमाघरों में आने से पहले फिल्म की टिकटें बिक गईं। बताया जा रहा है कि सनम तेरी कसम के ओपनिंग डे कलेक्शन के लिए करीब 20 हजार तक की टिकटें बिक चुकी हैं। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक फिल्म की 39 हजार टिकट्स बिके हैं। इस हिसाब से फिल्म पहले दिन 2 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर सकती है।

सनम तेरी कसम 7 फरवरी यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म का मुकाबला जुनैद खान और खुशी कपूर की लवयापा और हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार से होगा। ये दोनों फ्रेश फिल्म है, इसके साथ री-रिलीज का मुकाबला होगा। अब देखना यह होगा कि दर्शक किए ज्यादा प्यार देंगे। इन फिल्मों के साथ आज ही के दिन क्रिस्टोफर नोलन की साई-फाई हॉलीवुड मूवी इंटरस्टेलर भी री-रिलीज हुई है।

सनम तेरी कसम इंदर और सरू की लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म में सरू पिता को खुश करने के लिए IIT-IIM से पढ़ा-लिखा पति ढूंढती हैं। हालांकि सरू को इंदर से प्यार हो जाता है। इंदर समाज की नजरों में बदनाम रहने वाले लड़का रहता है। वैसे बता दें कि ‘सनम तेरी कसम’ की कहानी इसके फिर से रिलीज़ होने के बाद खत्म नहीं होती, जैसा कि पहले की घोषणा में कहा गया था, फिल्म के दूसरे भाग पर अभी काम चल रहा है। 10 सितंबर, 2024 को दीपक मुकुट और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट ने ‘सनम तेरी कसम 2’ की घोषणा की।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी