फीमेल लीड फिल्मों का बढ़ रहा दबदबा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नई नवेली से लापता लेडीज तक, फीमेल लीड फिल्मों का बढ़ा दबदबा, हर जॉनर में दिखा महिलाओं का दम

Female Lead Movies 2026: साल 2026 में फीमेल लीड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए यह साबित कर दिया है कि दर्शक अब लीक से हटकर बनी कहानियों को भरपूर प्यार दे रहे हैं।

यति सिंह

Highlights

  • 2026 में महिला-केंद्रित कहानियां अलग-अलग जॉनर में अपनी जगह बना रही हैं।

  • यामी गौतम धर की फिल्म ने दुनिया भर में अब तक किया 25.2 करोड़ का कलेक्शन।

  • लापता लेडीज, क्रू, राजी और मर्दानी जैसी फिल्मों ने महिला किरदारों को कहानी के केंद्र में रखा है।

Women Centric Bollywood Films: हाल ही में रिलीज हुई नई नवेली ने दुनिया भर में शानदार कलेक्शन करते हुए यह साबित कर दिया है कि दर्शक अब दमदार महिला किरदारों को बड़े पर्दे पर देखना बेहद पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की सक्सेस ने एक बार फिर यह चर्चा छेड़ दी है कि भारतीय सिनेमा में महिला-केंद्रित कहानियों का भविष्य कितना सुनहरा हो चुका है।

सिनेमाघरों में छाया यामी की फिल्म का जादू

अमेजन एमजीडब्ल्यू स्टूडियोज और कलर येलो के बैनर तले बनी फिल्म नई-नवेली फैंटेसी फैमिली-एंटरटेनर ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। फिल्म ने दुनिया भर में 25 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम धर ने मोहिनी नाम का एक ऐसा अनोखा रोल निभाया है जो पहले कभी नहीं देखा गया था।

एक्शन से लेकर थ्रिलर तक अभिनेत्रियों का जलवा

यह बदलाव केवल एक या दो फिल्मों तक सीमित नहीं है रहा, चाहे वह आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन फिल्म अल्फा हो या फिर करीना कपूर खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म दायरा, हर जगह एक्ट्रेस मुख्य भूमिका में छाई हुई हैं।

इसके अलावा करीना कपूर खान स्टारर क्रू, लापता लेडीज, राजी और मर्दानी जैसी फिल्मों ने यह दिखाया है कि महिलाएं लूट, कॉमेडी, सामाजिक मुद्दों और जासूसी जैसे हर मुद्दे पर अपनी छाप छोड़ सकती हैं। अब फिल्में किसी एक बने-बनाए फार्मूले पर नहीं चल रही हैं, बल्कि हर कहानी अपने आप में एक नया अनुभव लेकर आ रही है।

ओटीटी की दुनिया में भी मजबूत पकड़

बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी पर भी महिला रोल का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। प्राइम वीडियो की दहाड़ और सिस्टम हो या फिर सोनीलिव पर आने वाली हुमा कुरैशी की महारानी, इन सभी वेब सीरीज में महिलाओं को बड़े पदों और अपराध की दुनिया के केंद्र में दिखाया गया है।

इन कहानियों में न सिर्फ ऊंचे दांव और राजनीति का रोमांच है, बल्कि एक्शन और थ्रिलर का बेहतरीन मेल भी दर्शकों को बांधकर रखता है। यह इस बात का साफ इशारा है कि दर्शक अब छोटे पर्दे पर भी मजबूत और प्रभावशाली महिला रोल को देखना पसंद कर रहे हैं।

सिनेमा में बदल चुकी है सक्सेस स्टोरी

इन तमाम सफल फिल्मों और उनके शानदार आंकड़ों ने बॉक्स ऑफिस को लेकर पारंपरिक सोच को पूरी तरह से बदल दिया है। अब यह बहस खत्म हो चुकी है कि कोई एक्ट्रेसेस अपने दम पर फिल्म को आगे ले जा सकती है या नहीं।

आने वाले समय में यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि महिला प्रधान फिल्में एक्शन, जासूसी मिशन या फैंटेसी के किस नए रूप के साथ दर्शकों के सामने आती हैं। जो भी हो, यह तय है कि फिल्म इंडस्ट्री में अब महिला कलाकारों का यह दौर एक नया और स्थायी इतिहास रच रहा है।

एक्शन मोड में गृह मंत्री शाह, पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के तार इंदौर से जुड़े, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा आरोपी हिरासत में

पहले व्यापार, फिर राजनीति... दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल गांधी के सामने रखी रैली टालने की शर्त; जानें वजह

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?