फराह खान (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जब फराह खान ने तोड़ दी थी धर्म की दीवार, नौ साल छोटे शिरीष से की थी धूमधाम से शादी

फराह खान ने साल 2004 में अपने से नौ साल छोटे एडिटर और डायरेक्टर शिरीष कुंदर से शादी कर लिया था। हालांकि कपल को लेकर मीडिया पर कई तरह की बाते हुई लेकिन फराह और शिरीष दोनों को ही इस बात से फर्क नहीं पड़ता।

सोनाली झा

मुंबई: डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान आज 60 साल की हो रहीं हैं। फराह खान बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका और फिल्म निर्देशिका हैं। फराह खान का जन्म 9 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता, कामरान खान, एक स्टंटमैन से अपनी करियर की शुरुआत करके एक फिल्म निर्माता बने। फराह ने आज तक 90 से अधिक फिल्मों में कोरियोग्राफी किया है। फराह ने 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

फराह खान ने इसके अलावा तमिल फिल्में और मैरीगोल्ड: एन एडवेंचर इन इंडिया, मॉनसून वेडिंग, बॉम्बे ड्रीम्स और चीनी फिल्में शायद लव और कुंग फू योगा जैसी इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं। एक फिल्म निर्देशक के रूप में, उन्होंने अपनी पहली फिल्म मैं हूं ना जो की साल 2004 और उनकी दूसरी फिल्म ओम शांति ओम साल 2007 में रिलीज़ हुई थी इन फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला है और फिर तीस मार खान और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

फराह खान ने साल 2004 में अपने से नौ साल छोटे एडिटर और डायरेक्टर शिरीष कुंदर से शादी कर लिया था। हालांकि कपल को लेकर मीडिया पर कई तरह की बाते हुई लेकिन फराह और शिरीष दोनों को ही इस बात से फर्क नहीं पड़ता। फराह-शिरीष ने पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर साउथ इंडियन स्टाइल से शादी की और मुस्लिम रीतिरिवाज से निकाह किया।

फराह खान ने शादी के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक शानदार पार्टी को भी होस्ट किया था। फराह ने 2008 में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियां हैं। शादी के बाद से ही फराह और शिरीन ने जान -ए-मन, ओम शांति ओम और तीस मार खान जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा