अजय देवगन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अजय देवगन ने दृश्यम 3 के लिए वसूली करोड़ों की फीस, श्रिया सरन से इशिता दत्ता तक जानें किसे कितने लाख मिले

Drishyam 3 Fees: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर फीस की चर्चा तेज है। अजय को 18-22 करोड़ रुपये, श्रिया सरन को 1-1.5 करोड़ और इशिता दत्ता को 50-80 लाख रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है।

सोनाली झा

Ajay Devgn Drishyam 3 Fees: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। विजय सलगांवकर के किरदार में अजय देवगन एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म को लेकर कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ कलाकारों की फीस की चर्चा भी तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अजय देवगन को सबसे ज्यादा फीस मिली है, जबकि श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर की फीस भी सामने आई है।

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आती रही हैं। हाल ही में फिल्म के टाइटल ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि यह फिल्म फ्रेंचाइजी की कहानी को निष्कर्ष तक पहुंचा सकती है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के किरदार के लिए करीब 18 से 22 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है।

श्रिया सरन को मिली 1 से 1.5 करोड़ फीस

फिल्म में श्रिया सरन एक बार फिर अजय देवगन की पत्नी नंदिनी सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भूमिका के लिए उन्हें करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये फीस मिली है। फिल्म से उनका लुक भी सामने आने की चर्चा है। वहीं, अंजू सलगांवकर का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता भी तीसरे पार्ट का हिस्सा हैं। वह पहले दोनों पार्ट में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित कर चुकी हैं।

रजत कपूर और बाकी स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में

फिल्म दृश्यम 3 में रजत कपूर एक बार फिर महेश देशमुख की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए करीब 40 से 70 लाख रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म में प्रकाश राज भी अहम भूमिका में हैं। वह इंद्रजीत शेट्टी के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं, जयदीप अहलावत भी फिल्म का हिस्सा हैं और उन्हें राजवीर सिंह तोमर की भूमिका में देखा जाएगा। दोनों की फीस को लेकर करोड़ों रुपये की चर्चा है, लेकिन सटीक आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

फिर लौटेगा विजय सलगांवकर का खेल

‘दृश्यम 3’ में एक बार फिर अजय देवगन यानी विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने और मुश्किल हालात से निकलने की कोशिश करते नजर आ सकते हैं। फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन स्टारकास्ट और फीस से साफ है कि मेकर्स ने इस बार भी प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार किया है।

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बदलेगा मौसम

ज्ञानू भाई, इतना काफी नहीं... इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बन जाइए, वेणुगोपाल का ज्ञानेश कुमार पर हमला

CJP Protest: दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है, अभिजीत दिपके बोले- तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने को तैयार

वो IAS अधिकारी कौन है? जो बाद में CM बना, क्या UP में दिव्या मित्तल रचेंगी इतिहास?

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका