दृष्टि धामी ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

न्यू ईयर पर दृष्टि धामी ने किया बेटी का फेस रिवील, पहली बार सामने आई टीवी की ‘मधुबाला’ की नन्ही परी

Drashti Dhami Daughter Photos: टीवी की मधुबाला दृष्टि धामी ने नए साल पर फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्ट्रेस ने बेटी लीला का फेस रिवील कर पहली बार उसकी झलक दिखाई।

स्नेहा मौर्या

Drashti Dhami Daughter Leela Face Reveal: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘मधुबाला’ फेम दृष्टि धामी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। साल 2024 में मां बनीं दृष्टि ने नए साल के मौके पर अपनी बेटी लीला खेमका का फेस रिवील कर दिया है। लंबे समय से फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह घड़ी आ ही गई।

दृष्टि धामी और उनके पति नीरज खेमका ने अक्टूबर 2024 में अपनी पहली संतान का स्वागत किया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम प्यार से लीला खेमका रखा। हालांकि, बेटी के जन्म के बाद से ही दृष्टि ने उसका चेहरा सोशल मीडिया से दूर रखा था, जिसकी वजह से फैंस और ज्यादा उत्सुक हो गए थे।

दृष्टि धामी ने अपनी बेटी की दिखाई पहली बार झलक

नए साल के जश्न के साथ-साथ लीला के पहले बर्थडे पर दृष्टि ने बेटी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरें लीला के बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं, जिनमें वह बेहद क्यूट और मासूम नजर आ रही हैं। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को पहली बार दुनिया से इंट्रोड्यूस करवाया।

दृष्टि ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हेलो वर्ल्ड! मिलिए हमारी बेटी लीला खेमका से।” जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस ही नहीं, बल्कि टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने भी लीला की क्यूटनेस पर दिल खोलकर प्यार लुटाया।

एक्टर शब्बीर अहलूवालिया ने कमेंट में दिल वाला इमोजी शेयर किया, वहीं प्रिया मलिक ने लिखा, “भगवान आशीर्वाद दें।” अभिनेता सिद्धांत कर्णिक ने भी लीला की मासूमियत की तारीफ करते हुए कहा, “वाह… कितनी प्यारी है!” कई यूजर्स ने उसे “छोटी राजकुमारी” कहते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इन टीवी शोज से एक्ट्रेस ने बनाई पहचान

वर्कफ्रंट की बात करें तो दृष्टि धामी टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं। उन्होंने ‘गीत  हुई सबसे पराई’, ‘मधुबाला एक इश्क एक जुनून’ और ‘एक था राजा एक थी रानी’ जैसे सुपरहिट शोज में दमदार किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को भी पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।

दृष्टि ने बिजनेसमैन नीरज खेमका से 21 फरवरी 2015 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात फ्रेंड सर्कल के जरिए हुई थी, जो दोस्ती से शुरू होकर प्यार और फिर शादी तक पहुंची। अब बेटी लीला के आने से उनकी जिंदगी और भी खुशियों से भर गई है।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?