दिव्या खोसला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

फिल्म की शूटिंग के सेट पर Divya Khossla के साथ हुआ बड़ा हादसा, पैर में लगी चोट, एक्ट्रेस ने दिखाई झलकियां

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्या खोसला अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं, लेकिन हाल ही एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डायरेक्ट दिव्या खोसला को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लेकिन दिव्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस हाल ही में शूटिंग के सेट पर घायल हो गईं, जिसकी झलकियां उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं।

दरअसल, दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर घायल होने की तस्वीरें की हैं। जिसमें उनके पैर में चोटें आई हैं। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर में उन्हें अपने पैर की घायल उंगली की झलक दिखाई। वहीं दूसरी फोटो में उनके पैर की टखनी पर पट्टी बंधी हुई है। इन फोटोज को शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन दिया कि, "शूट के दौरान लगी चोटें।"

दिव्या की फिल्में

आपको बता दें, पिछले साल दिव्या एक्शन थ्रिलर फिल्म सावी में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में पहली बार एक्ट्रेस ने एक्शन सीन किया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चली हो, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ हुई थी। साल 2023 में उनकी फिल्म यारियां का सीक्वल भी आया था। वह जल्द ही हीरो हीरोइन में दिखाई देंगी। हालांकि, दिव्या ने बतौर डायरेक्टर और एक्ट्रेस के तौर पर कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही उन्होंने बड़े पर्दे एक्शन फिल्म में भी लीड रोल निभाया है। लेकिन अब वह सिल्वर स्क्रीन पर कुछ नया लेकर आ रही हैं।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म

इसके अलावा दिव्या खोसला की प्रशंसा अक्सर होती रहती है और उनकी अभिनय को भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि वह एक अच्छी डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने यारियां फिल्म का निर्देशन किया है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वहीं 21 साल बाद हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यारियां को इसी साल 21 मार्च को दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया गया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म को इतना प्यार मिलने पर खुशी जाहिर की थी। खास बात बता दें, कि वह टी-सीरीज के सीईओ भूषण कुमार की पत्नी हैं।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास