दिलीप कुमार (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दिलीप कुमार ने पाकिस्तानी महिला से निकाह कर सायरा बानो को दिया था धोका, दो साल बाद हो गया था तलाक

दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 में पेशावर में हुआ था। दिलीप कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का आज बर्थ एनिवर्सरी है। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 में पेशावर में हुआ था। दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिलीप कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। ऐसे में आज हम आपको दिलीप कुमार की लव लाइफ के बारे में कुछ अनसुनी बाते बताएंगे।

दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान था। साल 1944 में रिलीज हुई फिल्म 'ज्वार भाटा' में इंडियन सिनेमा की पहली एक्ट्रेस देविका रानी ने यूसुफ खान को दिलीप कुमार के नाम से पेश किया था। तब से यूसुफ खान दिलीप कुमार के नाम से मशहूर हो गए। दिलीप कुमार बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके थे। ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से दिलीप कुमार ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

दिलीप कुमार का दिल पर सबसे पहले एक्ट्रेस कामिनी कौशल पर आया था। साल 1948 में फिल्म शहीद के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थीं। यही पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था, लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। कामिनी के बाद दिलीप कुमार की लाइफ में एक्ट्रेस मधुबाला की एंट्री हुई थीं। फिल्म तराना के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि, मधुबाला के पिता को दिलीप कुमार पसंद नहीं थे। इसलिए दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।

दिलीप कुमार का नाम एक्ट्रेस वैजयंती माला के साथ भी जुड़ा था। हालांकि दोनों ने अपनी प्यार की बात को सरेआम कबल नहीं किया था, लेकिन उनकी नजदीकियों की चर्चा चारों तरफ हो रही थी। दिलीप कुमार जब 44 साल के थे, तब उनकी जिंदगी में सायरा बानो ने कदम रखा था। दोनों के बीच उम्र में 22 साल का फासला था। दोनों कब प्यार में पड़े और शादी का फैसला ले लिया। इसके बाद दिलीप कुमार ने साल 1966 में एक्ट्रेस सायरा बानो से शादी की।

दिलीप कुमार ने साल 1982 में पाकिस्तानी महिला आस्मा से शादी रचाई थी। आस्मा के साथ दिलीप कुमार के रिश्ते ने उस वक्त फिल्म जगत को हिला दिया था। हालांकि, निकाह के दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया। 7 जुलाई 2021 को सुबह 7:30 बजे मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में दिलीप कुमार का निधन हो गया था। दिलीप कुमार 98 वर्ष की उम्र में कैंसर के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गए।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज