धुरंधर 2 के जाइए सजना गाने पर फिदा हुईं कुब्रा सैत (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dhurandhar 2 के ‘जाइए सजना’ गाने पर फिदा हुईं कुब्रा सैत, बोलीं- जिंदगीभर के लिए बन गया मेरा फेवरेट

Dhurandhar 2 Jaaiye Sajna: कुब्रा सैत को धुरंधर 2 का गाना ‘जाइए सजना’ बेहद पसंद आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इसे अपना फेवरेट बताया। बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 में भी जगह बना चुका है।

सोनाली झा

Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ म्यूजिक चार्ट्स पर भी धमाल मचा रही है। इसी बीच अभिनेत्री कुब्रा सैत ने फिल्म के एक खास गाने ‘जाइए सजना’ के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह गाना अब उनकी जिंदगीभर की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है।

कुब्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में हरे-भरे पहाड़ों और नदी के किनारे बैठकर चाय का आनंद लेते हुए इस गाने को बैकग्राउंड में इस्तेमाल किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उन्हें लंबे समय से इस वीडियो के लिए सही गाना नहीं मिल रहा था, लेकिन ‘जाइए सजना’ ने उस तलाश को खत्म कर दिया। ‘जाइए सजना’ गाने को मशहूर सिंगर और लिरिसिस्ट सतिंदर सरताज ने लिखा और गाया है।

जैस्मिन सैंडर्स की आवाज

हालांकि ‘जाइए सजना’ गाने का बड़ा हिस्सा जैस्मिन सैंडर्स ने गाया है, लेकिन सतिंदर की कुछ लाइनों ने ही श्रोताओं के दिलों को छू लिया है। गाने की रूहानी आवाज और इमोशनल टोन इसे बाकी गानों से अलग बनाती है। फिल्म में यह गाना एक अहम भावनात्मक मोड़ पर आता है, जहां किरदार जसकीरत के भीतर का खालीपन और संघर्ष साफ झलकता है। यही वजह है कि यह गाना दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ रहा है।

सोशल मीडिया और चार्ट्स पर छाया गाना

‘जाइए सजना’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस गाने का इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, यह गाना अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक चार्ट्स में भी अपनी जगह बना चुका है और बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 में भी शामिल हुआ है।

‘धुरंधर 2’ की सफलता जारी

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी, एक्शन और संगीत तीनों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुब्रा सैत जैसे सेलेब्स का इस गाने को लेकर खुलकर तारीफ करना इस बात का सबूत है कि ‘जाइए सजना’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक एहसास बन चुका है, जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में रहेगा।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित