यामी गौतम की फिल्म 'धूम धाम' ने OTT पर मचाई धूम 
मनोरंजन

Dhoom Dhaam विक्की कौशल की छावा को देती कड़ी टक्कर, यामी गौतम की फिल्म देख बोले यूजर्स

यामी गौतम की फिल्म धूम धाम नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है, फिल्म को लेकर दर्शकों का यह कहना है कि इस थिएटर में रिलीज किया जाना चाहिए था, ये विक्की कौशल की छावा को कड़ी टक्कर देती।

अनिल सिंह

Dhoom Dhaam-Yami Gautam: यामी गौतम की फिल्म धूम धाम नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, फिल्म में कहानी एक रात की है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट कुछ नया है। इसलिए फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। दर्शकों का यह मानना है कि अगर यह फिल्म थिएटर में रिलीज होती तो यह विक्की कौशल की फिल्म छावा को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रहती। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर दर्शकों की क्या राय है।

फिल्म की कहानी एक पशु चिकित्सक की है, जिसकी शादी एक तेज तर्रार लड़की के साथ हो जाती है। शादी से पहले उसे बताया जाता है लड़की तो गाय की तरह सीधी है। लेकिन लड़की यानी कोयल चड्ढा जिसका किरदार यामी गौतम ने निभाया है बहुत ही तेज दरार लड़की है। जिसकी शादी मासूम से दिखने वाले वीर खुराना यानी प्रतीक गांधी से हो जाती है। सुहागरात के समय इनके जीवन में भूचाल आ जाता है। तब उस पता चलता है कि जिसे उसने गाय समझ कर शादी की है वह गाय नहीं बल्कि चलती फिरती मुसीबत है। यह शादी कोयल चड्ढा ने अपने रियल बॉयफ्रेंड को परेशान करने के लिए की थी, तो क्या वीर खुराना और कोयल चड्ढा की शादी टिक पाएगी? कोयल के पीछे आखिर गुंडे क्यों पड़े हैं? कोयल असल में कौन है? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा।

फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है, इसे यामी गौतम के पति आदित्य धर ने लिखा है और यह कहानी उन्होंने तब लिखी थी जब उन्होंने उरी फिल्म बनाई भी नहीं थी, लेकिन इस फिल्म को बनाने से पहले उन्होंने उरी बनाने का निर्णय किया था और अब उस फिल्म की वजह से उन्हें गजब की पहचान मिल चुकी है। यह कहानी उन्होंने 11 साल पहले लिखी थी, जिसमें कुछ नई चीजों को जोड़कर वह अब इसे यामी गौतम और प्रतीक गांधी के साथ लेकर आए हैं।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा