धर्मेंद्र (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dharmendra ने दिलीप कुमार को किया याद, शेयर की सनी देओल के साथ दिग्गज स्टार की पुरानी तस्वीर

धर्मेंद्र ने शनिवार को पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। इसमें दिवंगत आइकन दिलीप कुमार के साथ सनी देओल दिखाई दे रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दिलीप, सनी के गाल पर मुक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोनाली झा

मुंबई: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। इतना ही नहीं फैंस को भी अभिनेता के हर एक पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अभिनेता धर्मेंद्र ने शनिवार को पुरानी यादों को ताजा करते हुए दिवंगत सिनेमा आइकन दिलीप कुमार के साथ अपने बड़े बेटे सनी देओल की एक अनमोल तस्वीर शेयर की।

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दिलीप कुमार सनी के गाल पर मुक्का मारते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि दलीप साहब का प्यार भरा दुआएं देते हाथ सनी को फिल्म बेताब के मुहूर्त पर ही नसीब हो गया था। सनी के साथ दिलीप की यह पुरानी तस्वीर फिल्म प्रेमियों के दिलों को छू गई।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की है कि दिलीप कुमार जी को सनी देओल के साथ जीवंत बातचीत करते हुए कैद किया गया यह बेहतरीन पल है। एक अन्य ने लिखा है कि दिलीप साहब के आर्शीवाद आप और आपके परिवार पर सदा रहा। लव यू पापाजी धर्मेंद्र सर। दिलीप कुमार का करियर पांच दशकों से अधिक समय तक चला और उन्होंने लगभग 60 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई।

दिलीप कुमार को न केवल उनके शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है, बल्कि स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर भी जिस शालीनता और गरिमा के साथ उन्होंने खुद को पेश किया, उसके लिए भी याद किया जाता है। ट्रेजडी किंग की सिनेमाई विरासत अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं की पीढ़ियों को प्रभावित और प्रेरित करती रही है। त्रासदी में उनकी अभूतपूर्व भूमिकाओं से लेकर विभिन्न विधाओं में उनकी बहुमुखी प्रतिभा तक, उन्होंने भारतीय सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान दिया। दिलीप कुमार का 7 जुलाई, 2021 को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी