वाणी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'यह छात्रों की जीत है'—धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वाणी कपूर का पोस्ट वायरल, कई सितारों ने किया समर्थन

Vaani Kapoor On Dharmendra Pradhan Resignation: लंबे समय से जारी छात्र आंदोलन के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी।

यति सिंह

Dharmendra Pradhan Resignation: देश भर में पेपर पेपर लीक मामले को लेकर पिछले कई दिनों से हंगामा जारी था। छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन दिन-ब-दिन उग्र रूप धारण करता जा रहा था। लगातार बढ़ते चौतरफा राजनीतिक और जन दबाव के बीच आखिरकार एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस फैसले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई फेमस हस्तियों ने भी अपनी बात रखी है।

पिछले 10 दिनों से देश के माहौल में जबरदस्त राजनीतिक गर्माहट देखी जा रही थी। शिक्षा मंत्री ने सार्वजनिक रूप से यह ऐलान किया की कि बीते दिनों घटित घटनाओं ने उन्हें गहराई से आहत किया है। भारी जन विरोध और चौतरफा दबाव के चलते उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया। जंतर-मंतर पर जून महीने से डटे छात्र संगठनों के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है, जो लगातार निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग पर अड़े हुए थे।

फिल्म सितारों ने बताया इसे देश के छात्रों की जीत

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर फैलते ही बॉलीवुड से भी रिएक्शन आने शुरू हो गये हैं। एक्ट्रेस वाणी कपूर ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे संघर्षरत युवाओं का ऐतिहासिक पल करार दिया।

उन्होंने लिखा कि यह कामयाबी उन तमाम विद्यार्थियों की है जिन्होंने कठिन समय में भी उम्मीद का दामन थामे रखा और लगातार सवाल पूछते रहे। वहीं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया के जरिए से रिएक्शन देते हुए इसे विद्यार्थियों के अटूट साहस की बड़ी विजय बताया।

अंतरराष्ट्रीय मंच से प्रियंका चोपड़ा ने भी जताया सपोर्ट

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने इस्तीफे से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर ताली बजाने और दिल वाले इमोजी शेयर कर अपना सपोर्ट जाहिर किया।

बिना कुछ कहे भी उनका यह अंदाज साफ बयां कर रहा था कि वे भी देश के युवाओं के इस कदम के साथ खड़ी हैं। इनके अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल समेत कई अन्य कलाकारों ने भी इस पूरे वाकये पर सोशल मीडिया के जरिए अपना सपोर्ट जाहिर किया।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू