Highlights
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
रजनीकांत धनुष ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए सभी से इसे देखने की अपील की है।
धनुष ने कहा कि रजनीकांत की 'जेलर 2' हर थलाइवा फैन के लिए किसी दावत से कम नहीं है।
Dhanush On Rajinikanth Film Jailer 2 Review: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 15 अक्टूबर को रिलीज हुई इस तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अभिनेता धनुष ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे ब्लॉकबस्टर बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सभी से फिल्म देखने की अपील की है। धनुष के इस रिएक्शन के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
अभिनेता धनुष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘जेलर 2’ को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि 'जेलर 2' जरूर-जरूर-जरूर देखनी चाहिए। ब्लॉकबस्टर है। हर थलाइवा फैन के लिए एक दावत है। धनुष के इस बयान से साफ है कि उन्हें रजनीकांत की फिल्म काफी पसंद आई है। उनके इस रिएक्शन को सुपरस्टार के प्रशंसकों के बीच भी काफी अहम माना जा रहा है।
‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मदुरै के रजनीकांत फैन रजनी विष्णु ने आईएएनएस से बातचीत में फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म इतनी मनोरंजक है कि वह इसे 100 बार भी देख सकते हैं। उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की परफॉर्मेंस, कॉमेडी और अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक को भी पसंद किया। फैन ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की तुलना इसके पहले पार्ट से करते हुए बताया कि इस बार रजनीकांत का अंदाज और भी दमदार नजर आता है।
‘जेलर 2’ साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार उनका सामना अपराधियों के नेटवर्क और परिवार को मिल रही धमकियों से जुड़े एक खतरनाक संघर्ष से होता है। फिल्म को मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रिया और धनुष की तारीफ ने इसकी चर्चा और बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि रजनीकांत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।