सुहाना खान की मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान की फिल्म किंग में मिली एंट्री  
मनोरंजन

Deepika Padukone: सुहाना खान की मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान की किंग में मिला रोल

Deepika Padukone Shah Rukh Khan: दीपिका पादुकोण सुहाना खान की मां बनने वाली हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' में दीपिका पादुकोण के रोल के बारे में जानकारी निकल कर सामने आई है।

अनिल सिंह

Deepika Padukone In Shah Rukh Khan Film King: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों पहली बार 'ओम शांति ओम' नाम की फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों में दोनों एक साथ नजर आए। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं और यही कारण है कि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने आने को तैयार है। इस बार दोनों 'किंग' फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। शाहरुख खान की फिल्म किंग काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण का इस फिल्म में किरदार क्या होगा।

पीपिंगमून ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म किंग में सुहाना खान की मां के किरदार में नजर आने वाली है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद छोटा है लेकिन यह बहुत धमाकेदार होगा। शाहरुख खान और फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद दीपिका को ही इस खास रोल में लेना चाहते थे। दीपिका ने भी इस रोल के लिए हामी भर दी है। भले ही यह रोल छोटा हो, लेकिन अहम रोल होने के नाते एक्ट्रेस ने इस रोल को स्वीकार कर लिया है।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग की कहानी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कहां जा रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। खबर यह है कि पहले इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे थे, लेकिन अब सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म का जिम्मा ले लिया है। इस फिल्म में सुहाना खान की मां के रोल के लिए कई कलाकारों का नाम पहले सामने आया था, कहा यह जा रहा था, इस रोल में तब्बू नजर आएंगी, लेकिन अब दीपिका का नाम लगभग फाइनल हो चुका है।

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी