दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘रामलीला’ के सेट पर मिला दिल, इटली में रचाई शादी, जानें Deepika Padukone-Ranveer Singh की लव स्टोरी

Deepika Padukone-Ranveer Singh Relationship: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी रामलीला के सेट पर शुरू हुई, जहां एक किसिंग सीन के दौरान दोनों करीब आए। कई साल डेटिंग के बाद 2018 में शादी की।

सोनाली झा

Deepika Padukone And Ranveer Singh Love Story: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बॉलीवुड के इस पावर कपल का प्यार साल 2013 में आई फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर परवान चढ़ा। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसी फिल्म ने उनके रिश्ते की नींव भी रखी थी।

रणवीर सिंह ने खुद कॉफी विद करण में इस बात का खुलासा किया था कि वे पहली नजर में ही दीपिका पादुकोण को दिल दे बैठे थे। उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात रोहित शेट्टी के घर पर हुई थी, जहां वे फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने पहुंचे थे। उस पहली मुलाकात ने ही रणवीर सिंह के दिल में दीपिका पादुकोण के लिए खास जगह बना दी थी।

किसिंग सीन बना टर्निंग पॉइंट

‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। फिल्म में एक किसिंग सीन था, जो उनके रिश्ते का अहम मोड़ साबित हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीन को शूट करते समय दोनों इतने खो गए थे कि कट बोलने के बाद भी एक-दूसरे से अलग नहीं हुए। इसी पल ने दोनों को अपने प्यार का एहसास कराया।

रिश्ते को दिया समय

इसके बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने रिश्ते को समय दिया और कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे कि चाहे वो फिल्म प्रमोशन हो, लंच डेट हो या फिर किसी खास इवेंट में शिरकत। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती थीं और फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करने लगे थे।

इटली में रचाई शादी, अब हैं पैरेंट्स

कई सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने साल 2018 में इटली के खूबसूरत लोकेशन पर गुपचुप तरीके से शादी रचाई। शादी के बाद मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन भी रखा गया, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। आज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह न सिर्फ एक सफल कपल हैं, बल्कि एक प्यारे परिवार का हिस्सा भी हैं।

फिल्मी प्यार की असली मिसाल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया। अब दीपिका दूसरे बेबी को वेलकम करने के लिए तैयार है। दीपिका और रणवीर ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अनाउंस किया है। फिलहाल दीपिका अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और मातृत्व का आनंद ले रही हैं। दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी इस बात का उदाहरण है कि सच्चा प्यार कब और कहां मिल जाए, यह कोई नहीं जानता।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज