दीपक चाहर की बहन मालती पर बरसा टीम इंडिया का प्यार 
मनोरंजन

दीपक चाहर की बहन मालती पर बरसा टीम इंडिया का प्यार, बिग बॉस 19 में आया बड़ा ट्विस्ट

Bigg Boss 19 Twist: बिग बॉस 19 में बड़ा ट्विस्ट तब आया जब मालती चाहर को भारतीय क्रिकेट टीम का जबरदस्त सपोर्ट मिला। जैसे ही खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर वोट अपील की, वैसे उनकी पोजिशन मजबूत हो गई।

सोनाली झा

Team India support Malti Chahar: बिग बॉस 19 जैसे-जैसे अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, शो में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अब तक ट्रॉफी के लिए गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणीत मोरे को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। लेकिन इसी बीच गेम में ऐसा उलटफेर हुआ, जिसने पूरे शो का समीकरण ही बदल दिया है।

मालती चाहर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन और खिलाड़ी राहुल चाहर की कजिन हैं। ऐसे में क्रिकेट जगत उनके समर्थन में एकजुट हो गया है। पहले बिग बॉस OTT 2 विनर एल्विश यादव ने उनके लिए वोट अपील की थी, और अब टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ियों ने मालती को फाइनल तक पहुंचाने का जिम्मा उठा लिया है।

मालती को मिला टीम इंडिया का सपोर्ट

सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, उमरान मलिक, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, आवेश खान, नमन धीर सहित कई क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने विशाल फैनबेस से मालती को वोट देने की अपील की है। इस अप्रत्याशित सपोर्ट ने बिग बॉस 19 में मालती की पोजिशन को पूरी तरह से मजबूत कर दिया है।

मालती चाहर की इमोशनल जर्नी

घर के अंदर भी मालती अपनी साफ-सुथरी छवि, बेबाक स्टाइल और मजबूत राय रखने के लिए जानी जाती हैं। कई बार नॉमिनेट होने के बावजूद उन्होंने खुद को बचाया है। वहीं, उनके भाई दीपक चाहर शुरुआत से ही उनका सबसे बड़ा सपोर्ट रहे हैं। फैमिली वीक में उनकी एंट्री ने मालती की इमोशनल जर्नी को और खास बना दिया था।

दीपक ने कुनिका सदानंद को लगाई थी फटकारा

खास बात यह है कि कुछ समय पहले घर के अंदर मालती चाहर की सेक्सुअलिटी को लेकर एक्स कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने सवाल उठाए थे, जिसे दीपक ने जमकर फटकारा था। उन्होंने कहा था कि बिना सबूत इस तरह के आरोप लगाना बेहद गलत है। अब क्रिकेट जगत के इस यूनाइटेड सपोर्ट के बाद मालती चाहर का सफर नया मोड़ लेता दिख रहा है। सवाल सिर्फ इतना है कि क्या यह लोकप्रियता उन्हें ट्रॉफी तक ले जाएगी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन