डकैत का ट्रेलर रिलीज  
मनोरंजन

प्यार, धोखा और बदले की कहानी लेकर आई डकैत, ट्रेलर में दिखा अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर का इमोशनल सफर

Dacoit Trailer: डकैत का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की दमदार केमिस्ट्री और एक्शन दिखा। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी और इसमें अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

सोनाली झा

Mrunal Thakur And Adivi Sesh Film Dacoit: डकैत का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दोनों की लव स्टोरी से शुरुआत होती है, जो आगे चलकर बदले और संघर्ष की कहानी में बदल जाती है। ट्रेलर में हरि यानी अदिवि शेष और जूलिएट यानी मृणाल ठाकुर एक खुशहाल जिंदगी का सपना देखते हैं।

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर शादी कर परिवार बसाना चाहते हैं। लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब जूलिएट के साथ एक गंभीर घटना घटती है, जिसके बाद दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। घटना के बाद हरि पुलिस हिरासत में नजर आते हैं। हालांकि, कुछ समय बाद जब वह बाहर आते हैं, तो जूलिएट की हालत बेहद खराब होती है और उसे पैसों की सख्त जरूरत होती है। इसके बाद दोनों एक खतरनाक मिशन पर निकलते हैं। हरि अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए पूरी ताकत लगा देता है, जिससे फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है।

अनुराग कश्यप और दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो ट्रेलर में अपने दमदार अंदाज से छाप छोड़ते हैं। इसके अलावा प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह मजबूत स्टारकास्ट फिल्म को और भी दिलचस्प बनाती है। अदिवि शेष और शेनिल देव ने मिलकर फिल्म की कहानी और पटकथा लिखी है, साथ ही निर्देशन भी किया है।

नई रिलीज डेट का ऐलान

फिल्म को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट किया गया है, जिससे यह बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच सके। पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 10 अप्रैल 2026 तय की गई है। ट्रेलर को देखकर साफ है कि डकैत सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि इसमें इमोशन, प्यार और बदले की गहराई भी देखने को मिलेगी। दर्शकों को अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान