कांतारा चैप्टर 1 के धमाके से गिरा ओजी का कलेक्शन 
मनोरंजन

कांतारा चैप्टर 1 के धमाके से गिरा ओजी का कलेक्शन, जॉली एलएलबी 3 रफ्तार हुई धीमी

Jolly LLB 3 and OG Collection: पवन कल्याण की ओजी और अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 की कमाई पर कांतारा: चैप्टर 1 की जोरदार एंट्री का असर पड़ा है। इससे ओजी और जॉली एलएलबी 3 की रफ्तार धीमी हो गई है।

सोनाली झा

Kantara: Chapter 1 Opening Day Collection: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ दर्शकों के बीच रिलीज के पहले कुछ दिनों में जबरदस्त क्रेज बना रही थी। लेकिन 2 अक्टूबर को ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के रिलीज होने के बाद ‘ओजी’ के कलेक्शन में कमी देखने को मिली। वहीं, अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई भी धीमी गति से बढ़ रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘ओजी’ ने गुरुवार को यानी आठवें दिन 4.9 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 166.5 करोड़ रुपये हो चुका है। पवन कल्याण की फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, ‘कांतारा’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए 47.76 करोड़ रुपये की कमाई की। यही वजह है कि ‘ओजी’ के कलेक्शन में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली।

जॉली एलएलबी 3 की कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को सिनेमाघरों में 14वां दिन है। गुरुवार को इस फिल्म ने 1.62 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 102.62 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म अब धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। हालांकि, शुरुआती दिनों में फिल्म का ग्राफ अपेक्षाकृत धीमा रहा।

इमरान हाशमी की ओजी

निर्देशक सुजीत की फिल्म ‘ओजी’ एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें पवन कल्याण ने ओजस गंभीरा यानी ओजी का किरदार निभाया है। फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन के रोल में दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा प्रियंका अरुलमोहन, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज और अर्जुन दास भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए। फिल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी और सटायर का तड़का भी है, और किसानों के दर्द को संवेदनशील तरीके से दर्शाया गया है।

जॉली एलएलबी 3 और ओजी की रफ्तार धीमी

‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार में हैं। फिल्म की कहानी कॉमेडी और ड्रामा के साथ-साथ समाजिक मुद्दों को भी सामने लाती है। फिलहाल, ‘कांतारा’ के धमाके के चलते दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर असर देखा जा रहा है। दर्शक अब ‘कांतारा’ के अनुभव का मजा लेने में ज्यादा व्यस्त हैं, जबकि ‘ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ अपने दर्शकों को धीरे-धीरे जोड़ रहे हैं।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए