मनोरंजन

अली अब्बास जफर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, फिल्म निर्माता के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

फिल्म निर्माता वासु भगनानी ने फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर पर ठगी का आरोप लगाया था। अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, अली अब्बास जफर की मुश्किल आने वाले वक्त में बढ़ने वाली है।

अनिल सिंह

मुंबई: फिल्म निर्माता वाशु भगनानी से कथित तौर पर नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बांद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक जफर और उसके साथियों हिमांशु मेहरे और एकेश रणदीवे पर पैसे की हेराफेरी का आरोप है। उन्होंने बताया कि अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक जफर, मेहरा और रणदीव पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 471 (धोखाधड़ी), 500 (मानहानि) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। भगनानी ने बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया था और जफर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था। पुलिस के मुताबिक यह एक गैर जमानती अपराध है। ऐसे में यह कहा जा सकता है की फिल्म मेकर अली अब्बास जफर पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। फिलहाल उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब ऐसे में यह देखना होगा कि आगे पुलिस की क्या कार्रवाई होती है।

आपको बता दें कि जफर ने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत ‘बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन किया था, जो इस साल 11 अप्रैल को प्रदर्शित हुई थी। इसका निर्माण भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने किया था। अधिकारी ने बताया कि दो दिसंबर के आदेश में मजिस्ट्रेट ने माना कि अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती हैं। पुलिस को दिए गए अपने बयान में भगनानी ने दावा किया कि तीनों ने फिल्म के लिए 154 करोड़ रुपये का समझौता किया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए 230 करोड़ रुपये ले लिए कि फिल्म का बजट बढ़ गया है। भगनानी ने दावा किया कि तीनों ने फर्जी बिल के जरिये उनसे नौ करोड़ रुपये ठग लिए।

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज