फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने की 9वें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई 
मनोरंजन

Chand Mera Dil BO Collection: क्या दर्शकों को पसंद आ रही है अनन्या-लक्ष्य की लव स्टोरी? जानें अबतक की कुल कमाई

Chand Mera Dil BO Earnings: अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके है। वीकेंड पर भी नहीं दिख रहा फिल्म की कमाई पर कोई असर। जानें अबतक फिल्म ने कुल कितनी कमाई की।

यति सिंह

Chand Mera Dil BO Collection Day 9 Update: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल पिछले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। लेकिन रिलीजिंग के 9वें दिन भी फिल्म सिनेमाघरों में कोई खास कमाल दिखाती नहीं दिख रही है। वहीं फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से कोई बेहतरीन रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

चांद मेरा दिल के रिलीजिंग डे से ही फिल्म की रफ्तार सुस्त पड़ी है। जिसके चलते फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं दिख रहा है। अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’की कमाई लगातार तेजी से गिरती दिखाई दे रही है। फिल्म रिलीजिंग के 9वें दिन यानी बीते शनिवार को फिल्म ने लगभग 1.75 करोड़ रुपये का ही बिजनस किया है।

जानें के फिल्म की 9वें दिन की कमाई

खबरों के अनुसार चांद मेरा दिल ने रिलीजिंग के 9वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म चांद मेरा दिल ने 1.30 करोड़ रुपये ही कमाए थे। जहां फिल्म चांद मेरा दिल ने 2,704 शो में 1.75 करोड़ ही कमाई की। तो वहीं इस फिल्म ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 26.60 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीजिंग के 9वें दिन 0.25 करोड़ की ही कमाई की है। वहीं ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म ने 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 30.10 करोड़ पहुंच गया है।

चांद मेरा दिल की बीते 8वें दिन का कलेक्शन

विवेक सोनी की फिल्म चांद मेरा दिल में अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जहां इस फिल्म में रिलीजिंग के पहले हफ्ते ठीक-ठाक कमाई की तो वहीं दूसरे हफ्ते भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी ही दिखाई दी। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 2,665 शो में 1.30 करोड़ रुपये ही कमाए थे। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 20.75 करोड़ रुपये था, जबकि भारत में टोटल कमाई लगभग 24.50 करोड़ तक पहुंच गई थी।

फिल्म रिलीजिंग के बाद विवादों से घिरी अनन्या पांडे

अनन्या पांडे फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में रही हैं। फिल्म के कुछ डांस सीक्वेंस वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अनन्या पांडे को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों का कहना था कि बिना उचित ट्रेनिंग के इस तरह की शास्त्रीय कला को दिखाना उसकी गंभीरता को कम करता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी