वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं ब्रह्मानंद, दुनिया में किसी ने नहीं किया है ये कारनामा (सौ. सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Birthday Special: वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं ब्रह्मानंदम, दुनिया में किसी ने नहीं किया है ये कारनामा

ब्रह्मानंदम, साउथ फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन, 1100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं और गिनीज बुक में दर्ज हैं। वह पहले तेलुगु के लेक्चरर थे। पद्म श्री से सम्मानित ब्रह्मानंदम की नेट वर्थ करीब 340 करोड़ है।

अदिति भंडारी

मुंबई: साउथ फिल्मों का आजकल हर दूसरा आदमी फैन है। उन्हें साउथ के एक्शन के साथ फिल्म की कॉमेडी भी लोगों को खूब आकर्षित करती है। साउथ फिल्म में कई कमीडियन हैं, लेकिन उनमें एक ऐसा कमीडियन है जिसके बिना साउथ की फिल्म अधूरी है। कहा जाता है कि वो जिस फिल्म में हैं, उसका हिट होना तय है। इस एक्टर की साउथ में बहुत डिमांड रहती है। हर दूसरी फिल्म में वे नजर आते हैं। वे कॉमेडी किंग हैं ब्रह्मानंदम। इन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सबसे महंगा कमीडियन माना जाता है।

ब्रह्मानंदम एक मशहूर एक्टर और कमीडियन के साथ-साथ एक बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं, जो तेलुगु सिनेमा में बहुत काम कर चुके हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में मजेदार किस्से।

साउथ एक्टर ब्रह्मानंदम अब तक 1100 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। इतनी फिल्म करने वाले वे पहले एक्टर हैं, जिसके कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। जैसे-जैसे साउथ फिल्मों की पॉपुलारिटी हिंदी भाषा में बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे ब्रह्मानंदम भी उनके बीच पॉपुलर होते जा रहे हैं।

क्या आप जानते हैं एक्टर बनने से पहले ब्रह्मानंदम तेलुगु भाषा के लेक्चरर थे? वे पश्चिमी गोदावरी जिले में स्थित एटिली के एक कॉलेज में पढ़ाते थे। लेकिन उन्हें ऐक्टिंग का बहुत शौक था। ब्रह्मानंदम को फिल्मों में लाने का श्रेय डायरेक्टर Jandhyala को जाता है, जिन्होंने ऐक्टर को फिल्म 'Aha Na Pellanta' में मौका दिया। चिरंजीवी को ब्रह्मानंदम की कॉमिक टाइमिंग बहुत पसंद आई और फिर उन्होंने ऐक्टर को आने वाली कई फिल्मों में मौका दिया।

ब्रह्मानंदम ने 1987 में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। साउथ के दिग्गज कलाकारों के बीच उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई है। ब्रह्मानंदम की गिनती इंडिया के हाईएस्ट पेड कॉमेडी एक्टर में होती है। उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है।

ब्रह्मानंदम ने निजी जिंदगी में बेहद स्ट्रगल किया। उनका जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रह्मानंदम के पिता छोटा-मोटा काम करते थे और उससे होने वाली कमाई इतनी नहीं थी कि गुजारा हो सके। पर जैसे-जैसे ब्रह्मानंदम और उनके परिवार ने गुजारा किया। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मानंदम की नेट वर्थ करीब 340 करोड़ के आसपास है।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता