बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ‘भूत बंगला’ की धीमी शुरुआत, जानें ‘डकैत’ की कमाई

Box Office पर ‘धुरंधर 2’ का दबदबा बरकरार है, जबकि ‘भूत बंगला’ ने औसत ओपनिंग की है। वहीं ‘डकैत’ दर्शकों को आकर्षित करने में कमजोर साबित हो रही है। अब वीकेंड पर सभी की नजरें टिकी हैं।

सोनाली झा

Bollywood Box Office Report Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जहां एक ओर धुरंधर 2 लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं डकैत उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। इसी बीच भूत बंगला ने सिनेमाघरों में एंट्री ली है, जिसकी शुरुआत औसत मानी जा रही है। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।

धुरंधर 2 ने 29वें दिन करीब 3.40 करोड़ रुपये और 30वें दिन 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1105.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह फिल्म पहले ही ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर चुकी है और अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी वाली ‘भूत बंगला’ से काफी उम्मीदें थीं।

भूत बंगला की औसत शुरुआत

भूत बंगला ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि पेड प्रिव्यू से 3.50 करोड़ रुपये पहले ही आ चुके थे। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, लगभग 120 करोड़ रुपये के बजट को देखते हुए इस शुरुआत को औसत माना जा रहा है। अब फिल्म के लिए वीकेंड बेहद अहम साबित होने वाला है।

डकैत की हालत कमजोर

वहीं डकैत की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। शुरुआती दिनों के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई और यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मेरी भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। गुरुवार को इसने 1.26 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि शुक्रवार को इसका कलेक्शन घटकर 94 लाख रुपये रह गया। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 60.88 करोड़ रुपये हो चुका है।

आगे की राह पर नजर

फिलहाल बॉक्स ऑफिस की दौड़ में ‘धुरंधर 2’ सबसे आगे बनी हुई है, जबकि ‘भूत बंगला’ को अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि कौन सी फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करेगी और कौन बॉक्स ऑफिस से जल्दी बाहर हो जाएगी।

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई